कलर्स चैनल पर आज रात प्रसारित होने वाले ’बालिका वधू’ के एपीसोड में मुख्य पात्र आनंदी की मौत दिखाई जा सकती है.दरअसल कलर्स के इस लोकप्रिय शो की रेटिंग लगातार गिर रही थी और इसकी गिरती टीआरपी को बचाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया जा रहा है.
काफी पहले स्टार प्लस ने क्योंकि सास भी कभी बहु थी की टीआरपी बचाने के लिए मिहिर जैसे लोकप्रिय पात्र की मौत दिखाई थी. इसके बाद देश भर में विरोध के स्वर उठे थे और धारावाहिक की लोकप्रियता फिर से बढ गई थी.
बहरहाल इस एपीसोड में दिखाया जाएगा कि जगदीश अपने पिता के गुस्से और डर के कारण मुंबई भाग जाता है. आनंदी जगदीश को ढूँढने का निर्णय लेती है और ससुर भैंरो सिंह और बहनोई श्याम के साथ मुंबई पहुँच जाती है. यहाँ कोई उसे गोली मार देता है.

