Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

लौटेंगी ज्योति की ज़िंदगी में खुशियाँ

Print PDF
एनडीटीवी इमैजिन के सीरियल ज्योति में लीड किरदार ज्योती की जिंदगी में दोबारा खुशियां लौटने वाली हैं. ज्योति को अब किसी और इंसान से प्यार होनेवाला है. ज्योति इन दिनों प्रेगनेंट है और अपने पति से अलग रह रही है. उसकी लाइफ में अब आमिर दलवी की एंट्री होगी जो एक डांसर का किरदार निभाएंगे. आमिर बेहद खुशमिजाज इंसान के किरदार में सीरियल में नजर आएंगे.

आमिर दलवी के किरदार का नाम कबीर है जो कि डांसर है और एक डांस और इवेंट कंपनी चलाता है. वह काफी सकारात्मक सोचता है और मस्ती से जिंदगी जीता है. ज्योति और कबीर की जल्दी ही मुलाकात होगी और दोनों को प्यार हो जाएगा.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS