खतरों के खिलाड़ी के तीसरे सिजन में खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की जगह प्रियंका चोपड़ा लेंगी.प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में हाँ कर दी है. पहले दो सिजन में अक्षय कुमार होस्ट थे. दोनों सिजन में 13 - 13 महिला सेलिब्रिटियों ने बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया था.
लेकिन यह फोर्मेट तीसरे सीजन में बदल जाएगा. अब इस शो मे 13 भारतीय और विदेशी क्रिकेटर हिस्सा लेंगे.
इस बारे में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मैं इस रियलिटी शो की प्रशंसक रही हूं और यह ऑफर पाकर रोमांचित हूं.

