बालिका वधू आनंदी यानी कि अविका गौर अब बडे पर्दे पर दिखाई देंगी. अविका शाहिद कपूर की फिल्म ‘पाठशाला’ में दिखाई देंगी. यह फिल्म इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है.इस फिल्म में अविका शाहिद की छात्रा के रूप में दिखाई देंगी. यह फिल्म एक शिक्षक के जीवन पर आधारित है जिसे पता चलता है कि उसके स्कूल में सबकुछ सामान्य नही है.

