कलर्स के लोकप्रिय रियलिटी शो फीयरफैक्टर खतरों के खिलाड़ी के तीसरे संस्करण में भी सेलिब्रिटी कलाकार ही भाग लेंगे. पहले यह तय हुआ था कि इस शो में क्रिकेटर बतौर प्रतियोगी शामिल होंगे परंत बाद में बीसीसीआई ने कलर्स के साथ हुआ करार रद्द कर दिया और कलर्स की योजना खटाई में पड गई.इस वजह से शो की शूटिंग भी रद्द हो गई और शो का प्रसारण भी अब एक महीना देरी से होगा.
इस शो को प्रियंका चोपड़ा होस्ट करेंगी. पहले दो सीज़न में अक्षय कुमार ने यह जिम्मेदारी उठाई थी. दोनों शो में महिला सेलिब्रिटियाँ प्रतियोगी बनी थी परन्तु इस बार पुरूष सेलिब्रिटी प्रतियोगी होंगे.
बहरहाल इस शो को होस्ट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह से तैयार है. इसके लिए उनका नया लूक दिया गया है जो बॉलीवुड की डिजायनर अनीता श्रौफ अदजानिया ने तैयार किया है.
इस शो में वे चौड़े बेल्ट वाली जींस के साथ-साथ घुटनों तक के बूट, पीले रंग का टॉप, काले रंग का चमड़े का जैकेट और दस्ताने पहने नजर आएंगी.

