Saturday, Feb 11th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

राहुल महाजन और डिम्पी में अनबन?

Print PDF
rahul-dimpyएक रियलिटी शो राहुल दुल्हनिया ले जाएगा के द्वारा अपनी पत्नी का चुनाव करने वाले राहुल महाजन पर आरोप लगाया जा रहा है कि वे अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हैं.

खबर है कि उनकी पत्नी डिंपी उनका घर छोड़ दिया है. इससे पहले राहुल महाजन और उनकी पहली पत्नी श्वेता के बीच भी तलाक इसी मुद्दे को लेकर हुआ था.

डिम्पी के अनुसार राहुल को उनका बार बार कोलकाता जाना पसंद नहीं है. डिंपी के बयान के अनुसार राहुल महाजन ने उनके साथ मारपीट की है.

राहुल और डिंपी ने टीवी प्रोग्राम के जरिए इस साल मार्च में शादी की थी.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS