मशहूर पाश्र्वगायिका आशा भोसले ने कहा कि सचिन तेंडुलकर को भारत रत्न दिया ही जाना चाहिए. उन्होने कहा कि वे इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान के हकदार है. उन्होने पिछले दो दशक में पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराया है.उन्होने कहा कि सचिन जब बल्लेबाजी करता है तो चारों तरफ़ मानों संगीत बिखर जाता है. वह बल्लेबाज नहीं, महान कलाकार लगता है. वह बल्लेबाजी करता है तो ऐसा लगता है कि कोई राग गूंज रहा हो.
उन्होने सचिन के साथ गाना गाने की ईच्छा भी व्यक्त की और कहा कि ‘मैं सचिन के साथ गाना चाहती थी लेकिन वह इतना व्यस्त है कि मैं उससे यह कभी कह ही नहीं पाउंगी. देखती हूं कि यह इंतजार कभी खत्म होता है या नहीं.’

