Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

"मानो या ना मानो" - टीवी पर होगी वापसी

Print PDF
touchsmart-iq816स्टार वन पर 'मानो या ना मानो" शो के दूसरे संस्करण का प्रसारण जल्द ही शुरू होने वाला है. पहले संस्करण को अभिनेता इमरान खान ने प्रस्तुत किया था परंतु दूसरे संस्करण में उनकी जगह मिशेल राहेजा लेंगी.

यह शो परलौकिक घटनाओं, भूतिया घटनाओं और अनसुलझी पहेलियों पर आधारित है. दूसरे संस्करण में भी इसी तरह की सत्यघटनाओं को दिखाया जाएगा. इस बार अघोरियों और उनके कार्यकलापों पर भी विशेष एपिसोड तैयार किया गया है. इसके अलावा तमिलनाडु में विवाह से पहले की विचित्र रिवाजों को दिखाया जाएगा.

इस शो का प्रसारण स्टार नेटवर्क के चैनल स्टार वन पर होगा.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS