कलर्स टीवी पर अक्टूबर माह से शुरू होने वाले बिग बॉस -4 के प्रतियोगियों के बारे में चर्चा शुरू हो गई है. इस बारे में तरह तरह की अफवाहें और गोसिप उठ रही हैं.
सुत्रों के अनुसार इस बार के संस्करण में अधिक से अधिक विवादास्पद लोगों और सेलिब्रिटियों को लेने की योजना है.
कुछ अपुष्ट खबरों के अनुसार इस बारे राजेश खन्ना इस शो के हिस्सा बन सकते हैं. राजेश खन्ना पिछले संस्करण में भी भाग लेने वाले थे परंतु बाद में बात जमी नहीं.
राजेश खन्ना के अलावा ऐश्वर्या राय की हमशक्ल मानी जाने वाली स्नेहा उल्लाल के नाम की भी चर्चा है.
उधर एक अंग्रेजी समाचार पत्र के अनुसार इस बार इस शो में देवेंदर सिंह को भी लिया जा रहा है जो कि अपनी चोरियों के लिए प्रसिद्ध रहे हैं.
उनके अलावा बार डांसर तर्रन्नुम, अभिनेत्री सारा खान, राहुल महाजन की पत्नी डिम्पी महाजन और गायक मिका से भी बात चल रही है.

