एक बार फिर कलर्स पर खतरों के खिलाड़ी का प्रसारण होने जा रहा है, मगर इस बार प्रस्तोता अक्षयकुमार नहीं होंगे, उनकी जगह ले रही है अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा. और प्रतियोगी भी सुन्दरियाँ न हो कर इस बार होंगे माचो-मेन.
नई सीजन के सम्भावित खतरों के खिलाड़ी है बॉलीवुड के बैड मैन गुलशन ग्रोवर, कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस, रग्बी खिलाड़ी व अभिनेता राहुल बोस, मॉडल व अभिनेता राहुल देव, मिलिंद सुमन, डिनो मोरिया, 'नच बलिए-2' के प्रस्तोता शब्बीर अहुवालिया, 'दिल मिल गए' के डॉक्टर करणसिंह ग्रोवर, चुटकीबाज प्रस्तोता साइरस ब्रोचा, 'रॉक ऑन' के निर्देशक अभिषेक कपूर, फिल्म 'ओए लक्की लक्की ओए' में काम कर चुके मनजोत सिंह, उभरते रेसिंग ड्राइवर अरमान इब्राहिम.

