कलर्स पर अक्टूबर तक शुरू होने जा रहे रियलिटी शो बिग बॉस-4 के होस्ट के तौर पर सलमान खान का चयन किया जा चुका है.
कुछ सुत्रों के अनुसार इस बार इस शो की होस्टिंग के लिए चैनल को पहले के मुकाबले कहीं बडी रकम चुकानी पड रही है. इस हिसाब से देखें तो सलमान खान अपने पूर्ववर्ती होस्ट सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से भी अधिक फीस वसूल रहे हैं.
सुत्रों के अनुसार कलर्स सलमान खान को प्रति एपिसोड 3 करोड़ के आसपास की फीस देगा. यह शो करीब 13 सप्ताह तक चलेगा यानी कि सलमान खान की कुल फीस करीब 40 करोड़ के आसपास रहेगी.
यह रकम अमिताभ बच्चन को दी गई फीस के मुकाबले करीब 3 गुनी है. हालाँकि अधिकृत तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि इस बारे में चैनल कुछ भी कहने को तैयार नहीं है.
सलमान खान का कहना है कि वे अमिताभ बच्चन की तरह बिल्कुल पेश नहीं आएंगे. उन्होनें कहा कि मेरी स्टाइल अमिताभ बच्चन से अलग है. मैं अरशद वारसी और शिल्पा शेट्टी की तरह हंसा नहीं सकता पर मनोरंजन कर सकता हूँ.

