आशा भोंसले को सीएनएन की पिछले 50 वर्षों की शीर्ष संगीत हस्तियों की सूचि में जगह मिली है. इससे खुश आशा भोंसले ने कह कि मैं सीएनएन सहित सभी प्रशंसकों का धन्यवाद करती हूँ.अपनी सुरीली आवाज से लोगों को दिवाना करने वाली आशा भोंसले की आवाज का जादू आज भी बरकरार है. और उनके प्रशंसक उन्हें शीर्ष 5 संगीत हस्तियों में शामिल करने के लिए मतदान कर सकते हैं.
इस बारे में आशा भोंसले ने कहा कि यद्यपि सीएनएन ने मुझे विश्व की शीर्ष 20 संगीत हस्तियों में नामांकित किया है लेकिन यह दर्शकों पर निर्भर है वे अंतत अपना मत किसे देते हैं.
उन्होने यह भी कहा कि मैने जीवनभर पूरे विश्व में भारतीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश की है. मैं खुश हूं कि इस प्रयास में मुझे काफी हद तक सफलता मिली है.

