Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

नए अवतार में "हम लोग" की वापसी?

Print PDF
hum-logदूरदर्शन पर 15 अगस्त से शुरू हो रहा एक नया धारावाहिक क्या "हम लोग" की वापसी है? कुछ मीडिया खबरें इसी ओर इशारा करती हैं परंतु सुषमा सेठ ऐसा नहीं मानती!

हम लोग कालजयी धारावाहिक है. यह भारत का पहला सोप ओपेरा था. हम लोग के पात्र बशेसरराम, नन्हे, छुटकी, मझली, बडकी, दादी और अशोक कुमार आज भी याद आते हैं.

अब दूरदर्शन पर इसी तरह का एक और धारावाहिक शुरू हो रहा है, बिल्कुल नए अवतार के साथ. शीर्षक भी छोटा कर दिया गया है - हम लोग की जगह "हम".

हम 5 औरतों की कहानी होगी जो अपने गाँव सीतामढी को सुधारने का प्रयत्न करती है.

हम लोग में दादी की भूमिका निभाने वाली सुषमा सेठ इसमें प्रस्तोता होंगी [अशोक कुमार की तरह].

वैसे देखा जाए तो यह धारावाहिक ना तो हम लोग का रिमेक है और ना ही उस तरह का है. परंतु दूरदर्शन की कोशिश है कि "हम" को हम लोग की तरह प्रचारित किया जाए.

हम लोग जब प्रसारित हुआ था तब भारत में निजी चैनल नहीं थे और ना ही कोई अन्य धारावाहिक ही प्रसारित होते थे, इसलिए हम लोग को अच्छी संख्या मे दर्शक मिलते थे. उसके जैसी सफलता दोहराना आसान नहीं.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS