निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान टीवी रियलिटी शो की स्टार जज बन चुकी हैं. फराह अब तक 9 रियलिटी शो जज कर चुकी हैं और जल्द ही 10वाँ शो जज करने जा रही हैं.उनका अगला बतौर जज रियलिटी शो ‘इंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा’ सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला है.
इस बारे में फराह खान का कहना है कि मुझे रियलिटी शो जज करने में बहुत मजा आता है. मैने टीवी शो करना मैं साजिद से सीखा है.
फराह अब तक ‘इंडियन आइडल’, ‘डांस इंडिया डांस’ और ‘तेरे मेरे बीच में’ जैसे शो जज कर चुकी हैं या फिर होस्ट कर चुकी है.

