आप अपने टीवी पर आने वाले कुछ महिनों में नए अंग्रेजी चैनलों की बाढ देख पाएंगे. रिलायंस एडीएजी और डिस्कवरी नेटवर्क कम से कम 8 नए चैनल शुरू करने जा रहे हैं.
रिलायंस एडीएजी की ब्रोडकास्टिंग कम्पनी बिग इंटरटेनमेंट और अमेरीकी ब्रोडकास्टिंग नेटवर्क सीबीएस के साथ समझौता हुआ है. इसके तहत एक 50-50 हिस्सेदारी की नई कम्पनी बिग सीबीएस बनाई गई है जो तीन चैनल लॉंच करेगी.
सबसे पहले अक्टूबर में बिग-सीबीएस प्राइम लॉंच होगा जो कि अंग्रेजी मनोरंजन चैनल होगा. इसके बाद युवाओं के लिए बिग-सीबीएस स्पार्क और महिलाओं के लिए बिग-सीबीएस लव लॉच किए जाएंगे.
उधर डिस्कवरी नेटवर्क 5 नए चैनल लॉंच करने जा रहा है जो फिलहाल अंग्रेजी में ही होंगे. डिस्कवरी चैनल ने इसके लिए प्रसारण की अनुमति मांगी है.
ये 5 नए चैनल हैं - डिस्कवरी होम एंड हैल्थ, डिस्कवरी किड्स, आईडी - इनवेस्टिगेशन डिस्कवरी, मिलटरी चैनल, एक महिलाओं का चैनल और डिस्कवरी 3डी.
डिस्कवरी के 6 अन्य चैनल अभी भारत में उपलब्ध हैं.

