Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

खाने की मेज पर ध्यान रखने योग्य शिष्टाचार

Print PDF

table
खाने खाने की मेज पर हम अगर छोटी छोटी बातों की तरफ भी ध्यान दें, तो अपने व्यक्तित्व में और अधिक निखार ला सकते हैं.



सामान्य शिष्टाचार : खाने की मेज पर
  • बैठते समय कुर्सी को खींच कर नहीं बल्कि बिना आवाज किये हल्के से उठाकर सरकाएं.कुहनियों को मेज के किनारों पर रख कर न बैठे.

  • टाँगो को फैला कर न बैठे.

  • क्रोकरी के साथ छेड़छाड़ न करें

  • नैपकिन को आधा खोल कर गोद में बिछाएं.

  • जब सब लोग भोजन परोस लें तब ही खाना शुरू करें.

  • आवश्यकता से ज्यादा खाना प्लेट में न लें.

  • व्यंजन दाएं से बाएं पास करते हुए परोसे.

  • दूर रखी सामग्री को उठ कर या हाथ लम्बा कर लेने की जगह साथ बैठे व्यक्ति से माँग लें.

  • अगर आप मेजबान हैं तो अपना भोजन सबसे बाद में परोसें.

  • प्लेटे मेहमान की बायीं ओर से रखें तथा उठाते समय दायीं ओर से उठाएं.

  • पानी का गिलास दायीं ओर से भरें.

  • भोजन करने के दौरान मुँह से आवाज न करें.

  • सूप वग़ैरा चम्मच की सहायता से पीएं, न की बाउल से.

  • पीते समय पीने की आवाज न आए, इसका ध्यान रखें.

  • मुँह में कुछ चबा रहे हो तब तरल पीने से बचे.

  • जब मुँह में कुछ हो तो बोलने से बचें.

  • काँटे, चाकू या चम्मच से कम से कम आवाज हो, इस बात का ध्यान रखें.

  • बातचीत के दौरान काँटे, चाकू या चम्मच अगर हाथ में हो तो उसे रख कर बात करें.

  • अगर बीच में उठना पड़े तो, क्षमा याचना करते हुए उठे.

  • अपना एक हाथ साफ रखने की कोशिश करें, ताकि गिलास वग़ैरा उठाते समय उन पर निशान न पड़े.

  • बीच में खाँसी या छींक आने पर मेज से हट जाए तथा इतना समय न हो तो अपने बायें हाथ का प्रयोग करते हुए नैपकिन को मुँह के आगे रखें.

  • भोजन समाप्ति के बाद कांटे व चम्मच को प्लेट में उल्टा कर क्रोस में रखें.

  • भोजन समाप्ति के बाद नैपकिन को बायीं ओर रख दें, अगर प्लेट साफ हो तो बिना तह किये उसमें रख दें. भोजन के दौरान उठना पड़े तो नैपकिन को टेबल पर न रख कुर्सी पर रखें.

  • फिंगर बाउल में उँगलियाँ साफ करने के बाद उसे बायीं ओर रख दें, ताकि उसकी प्लेट खाली हो जाये और उसमें डेजर्ट परोसा जा सके.

  • भोजन के बाद लिपस्टिक वग़ैरा एकांत में जाकर ठीक करें न की खाने की मेज पर.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS