केन्द्रीय स्वास्थय मंत्रालय के सहयोग से पोपुलेशन कौंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा करवाए गए एक सर्वे से चौंकाने वाले नतीजे प्राप्त हुए हैं. इस सर्वे के नतीजों के अनुसार भारतीय युवा कोंडोम के इस्तेमाल को लेकर जागरूक नहीं है और आम तौर पर उसका इस्तेमाल नहीं करता है. कौंसिल ने देश के 6 राज्यों के 15 से 29 आयुवर्ग के करीब 58000 युवाओं का साक्षात्कार लिया. इस सर्वे से पता चला कि इनमें से अधिकतर युवाओं ने विवाह से पहले शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की. लेकिन इन युवाओं ने कोंडोम के इस्तेमाल के प्रति सकारात्मकता नहीं दिखाई.
मात्र 13% पुरूषों और 3% महिलाओं ने स्वीकार किया कि उन्होनें शारीरिक संबंध बनाते समय हमेशा कोंडोम का इस्तेमाल किया.
इस सर्वे से पता चला कि विवाह से पहले शारीरिक संबंध स्थापित करने में ग्रामीण क्षैत्र के युवा शहरी युवाओं से आगे हैं. 15% शहरी जबकि 17% ग्रामीण पुरूष युवा ने विवाह से पहले शारीरिक संबंध स्थापित करने की बात स्वीकारी. महिलाओं में यह दर 3% और 4% की है.
लेकिन इन लोगों में कोंडोम के इस्तेमाल को लेकर और असुरक्षित यौन संबंधों से होने वाले खतरों को लेकर जरा सी भी जागरूकता नहीं दिखी.

