Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

चाय पीने के कुछ लाभ जो अब पता चले

Print PDF
teaचाय पीने से क्या लाभ हो सकता है? बताया जाता है कि चाय पीने से ताजगी का अनुभव होता है और कार्यक्षमता बढती है. इसमें हल्का कैफिन होता है जिससे हमें फूर्ती का अनुभव होता है.

परंतु चाय पीने से और क्या लाभ हो सकते हैं? अब एक नई शोध से पता चला है कि चाय कभी कभी पानी के विकल्प के रूप में भी इस्तेमाल की जा सकती है. शोधकर्ताओं के अनुसार पानी की कमी हो तो हाइड्रेड रहने के लिए चाय का सेवन किया जा सकता है.

कैरी रक्सटन के नैतृत्व में शोधकर्ताओं की एक टीम ने इस बाबत एक जाँच की. उन्होनें 21 पुरूषों का एक दल बनाय और उन्हें पूरे दिन पीने के लिए मात्र हल्की गर्म चाय दी. दूसरे दिन उन्हें चाय की बजाय मात्र पानी दिया गया.

इस बीच उनके खून की और मूत्र की जाँच की गई. शोध से पता चला कि चाय पीने से पानी पीने के सभी लाभ प्राप्त हो जाते हैं. यानी कि इससे शरीर की पानी की जरूरतें भी पूरी होती है और सोडियम तथा अन्य तत्वों की मात्रा भी बनी रहती है.

आम धारणा के विपरित चाय पीने से अधिक शौच नहीं लगता है. एक और आम धारणा के विपरित चाय का सेवन करने से डिहाइड्रेशन का अनुभव नहीं होता बल्कि इससे हाईड्रेशन बना रहता है.

शोधकर्ताओं की राय है कि प्रतिदिन 4 कप चाय पीने से पानी की जरूरतें पूरी हो जाती है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS