Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

टीवी देखिए, हृदय रोग को न्यौता दीजिए

Print PDF
watching-tvहमारी बदलती हुई लाइफस्टाइल का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड रहा है. लोग अब बाहर टहलने जाने की बजाय शाम के समय टीवी देखना अधिक पसंद करते हैं. परंतु एक शोध के अनुसार टीवी देखने का सीधा संबंध हृदय की बिमारियों से हो सकता है. प्रतिदिन टीवी देखने से हृदय की बिमारी से हमारी मृत्यु होने की सम्भावना 7% तक बढ जाती है.

मेडिकल रिसर्च कौंसिल की एक शोध के अनुसार प्रतिदिन 4 घंटे तक टीवी देखने से यह खतरा 28% तक बढ जाता है.

इस संस्थान के द्वारा एक दशक तक 13,197 स्वस्थ पुरूष और महिलाओं का अध्ययन किया गया. उस समयकाल के दौरान 373 लोगों की मृत्यु हृदय की बिमारियों से हुई. शोधकर्ताओं ने पाया कि इसका सीधा संबंध उनके टीवी देखने से है. जिन लोगों ने अधिक समय तक टीवी देखी थी उनको हृदय संबंधी बिमारियाँ अधिक हुई थी.

शोधकर्ताओं का मानना है कि इस समस्या से बचा जा सकता है यदि हम हमारे टीवी देखने का समय 4 घंटे से घटाकर 1 घंटा कर दें.

इस शोध से जुडी कैटरीन वाइनडेल के अनुसार - हमारा शरीर लम्बे समय तक बैठे रहने के लिए नहीं बना है और हमें समझना चाहिए कि लम्बे समय तक टीवी देखने का अर्थ है शरीर को शिथिल कर देना. यह हमारे स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं.

एक अन्य शोध से पता चला है कि अमेरिकी लोग दुनिया में सबसे अधिक समय तक टीवी देखते हैं. प्रत्यैक अमरिकी करीब 4 घंटे तक प्रतिदिन टीवी देखता है. भारत में यह दर कम है. हिन्दी भाषी प्रदेश के लोग प्रतिदिन करीब 2.5 घंटे टीवी देखते हैं. परंतु दक्षिण भारतीय लोग 3.4 से 4 घंटे तक टीवी देखते हैं.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS