एक नए शोध में तुलसी को मानव पर विकिरण के प्रभाव को घटाने में भी प्रभावी पाया है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के परमाणु औषधि एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान के निदेशक आर.पी. त्रिपाठी के अनुसार मानव पर विकिरण के प्रभाव को कम करने के लिए कृष्णा तुलसी की पत्तियों से औषधी बनाने का प्रयास किया जा रहा है.
तुलसी में एंटी ऑक्सीडेंट और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के गुण होते हैं. हमारे देश में तुलसी का इस्तेमाल घरेलू उपचार में होता रहा है. अब जल्द ही विकिरण सम्बधी दवा का क्लीनिकल परीक्षण शुरू किया जाएगा. सफलता मिलने के बाद यह दवा सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को उपलब्ध कराई जाएगी.

