हम टोइलैट फ्लश को हाथ लगाने के बाद तुरंत हाथ धोते हैं क्योंकि हम यह मानते हैं कि टोइलैट फ्लश गंदा होता है. परंतु क्या आप जानते हैं हम जिस डिवाइज का लगातार इस्तेमाल करते हैं वह मोबाइल फोन वास्तव में टोइलैट फ्लश से भी गंदा होता है. परंतु क्या हम उसे स्वच्छ रखने की कोशिश करते हैं?ब्रिटिश शोधकर्ताओं के अनुसार हमारे मोबाइल फोन के ऊपर टोइलैट फ्लश की अपेक्षा 18 गुना अधिक खतरनाक और नुकसानदेह किटाणुँ लगे होते हैं. इस शोध के दौरान देखा गया कि अधिकतर लोगों के मोबाइल फोन पर तो किटाणुओं की उपलब्धता मान्य TVC से भी अधिक थी. TVC यानी Total Viable Count - किसी भी वस्तु पर किटाणुओं जैसे कि बैक्टिरिया, यीस्ट आदि की उपलब्धता का पैमाना.
शोधकर्ताओं ने पाया कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले लोग अपने फोन को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक नहीं होते है. शोध के दौरान उन्हें एक ऐसा मोबाइल फोन मिला जो इतना गंदा था कि उसकी विभिन्न पैमानों पर जाँच ही सम्भव ना हो सकी. एक शोधकर्ता के अनुसार उस फोन को तो तुरंत स्टरिलाइज करने की आवश्यकता थी!
बहरहाल इस शोध से पता चला कि ब्रिटेन के 6.3 करोड मोबाइल हैंडसेट में से 14 लाख के करीब हैंडसेट बिमारी फैलाने वाले किटाणुओं से युक्त हैं. कई हैंडसेट में तो किटाणुओं की संख्या मान्य टीवीसी से 10 गुना अधिक है. कुछ हैंडसेट तो ऐसे हैं जिन पर किटाणुओं की संख्या मान्य टीवीसी से 39 गुना अधिक है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग किस तरह से गंदगी को लगातार हाथ लगाते रहते हैं और उन्हें अहसास भी नहीं होता.
मोबाइल फोन पर जो किटाणुँ पाए जाते हैं उनमें प्रमुख हैं faecal coliforms जो हमारे शौच से सम्बंधित है. इसके अलावा e.coli किटाणु भी काफी मात्रा में पाया जाता है जो फूड पोइज़न फैलाता है.
मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते समय ये किटाणुँ हमारे हाथों पर लग जाते है और हमारे हाथों से ही ये किटाणुँ मोबाइल फोन पर भी लगते हैं. यह क्रम लगातार जारी रहता है और मोबाइल फोन पर किटाणुओं की संख्या बढती रहती है. इसका असर तुरंत नहीं होता और कोई गम्भीर बिमारी नहीं होती परंतु जाने अनजाने हम पेट दर्द, डायरिया तथा अन्य बिमारियों ग्रसित होने लगते हैं. हमें यह अहसास नहीं हो पाता कि इसके पीछे की वजह हमारा मोबाइल फोन भी हो सकता है.
शोधकर्ताओं के अनुसार लोगों को स्वच्छता पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. यह भी ध्यान रखें कि अपना हैंडसेट किसी अन्य व्यक्ति के हाथों में दें तो उसे बाद में साफ कर लें.

