दाम्पत्य जीवन में सेक्स की एक अहम भूमिका होती है और यदि सेक्स जीवन में विविधता बनाई रखी जाए तो इससे ना केवल प्रेम बढता है बल्कि आपका दैनिक जीवन भी कम तनाव भरा होता है. सेक्स का कभी भी किसी भी तरह से आनंद लिया जा सकता है, और सेक्स जीवन में विविधता काफी आवश्यक भी होती है.
कुछ “हट के” करें:
सेक्स को मात्र शयनकक्ष तक सिमित ना रख कर कुछ नए प्रयोग करें. वैसे भी सेक्स का कहीं भी आनंद लिया जा सकता है. यदि घर में कोई ना हो तो किसी दूसरे कमरे में अथवा सोफा पर या फिर लिविंग रूम में सेक्स का आनंद उठाएँ. यदि सम्भावना हो तो कार लेकर किसी एकांत जगह पर निकल जाएँ और कार को ही कुछ देर के लिए शयनकक्ष समझें. लेकिन ध्यान रहे कि इससे किसी को आपत्ति ना हो. सार्वजनिक स्थलों पर सेक्स से बचें.
तरकश विशेष
चौंकाइए:
कभी अचानक ही बिना किसी पूर्व योजना के सेक्स में लिप्त होकर देखें, आपको एक नया अनुभव प्राप्त होगा. छुट्टी के दिन इसे आजमाया जा सकता है. वह समय चुनें जब आप किसी कार्य में अथवा रसोई में व्यस्त होने वाले हों. आप दोनों में से कोई एक पहल कर सकता है और दूसरे साथी को चाहिए कि वह अपने साथी का पूरा साथ दे. आजमा कर देखिए.
छुट्टियों का सेक्स:
सप्ताहांत पर एक दो दिन की छुट्टी लेकर पास के किसी हिल स्टेशन पर जाया जा सकता है. यदि यह सम्भव ना भी हो तो अपने शहर के पास स्थित किसी भी घूमने फिरने लायक जगह पर निकल जाएँ. घर से दूर सेक्स का आनंद लें. इससे भी एक नए रोमांच का अनुभव होगा.
आवश्यक सेक्स:
यह विषय थोडा अटपटा लग सकता है लेकिन काफी महत्वपूर्ण है. सेक्स दाम्पत्य जीवन का अभिन्न अंग है तथा मानसिक और शारीरिक विकास के लिए भी आवश्यक है. इसलिए कभी कभी बिना ईच्छा के भी सेक्स में लिप्त होकर देखें. ऑफिस से थके हारे आने पर तथा घर पर काम करने के बाद सेक्स के प्रति अनिच्छा होना स्वाभाविक है. लेकिन उस समय अनिच्छा से ही सही परंतु सेक्स में लिप्त होने पर अंत में आनंद और सुकून ही मिलता है और इससे यह अहसास भी होगा कि आप दोनों को एक दूसरे की काफी फिक्र है.
तकरार के बाद प्यार:
दम्पतियों में झगडा ना हो यह तो हो नहीं सकता लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि आपकी तकरार किस स्तर तक जाती है. अधिकतर तकरारें गलतफयमियों के कारण ही होती है इसलिए ध्यान रखें की बात एक हद से अधिक ना बिगडे.
और तकरार के बाद प्यार की तो बात ही कुछ और है. जब मन करे कि अब सुलह का समय आ गया है तो सेक्स में लिप्त होकर देखें. वह पल ऐसा होगा जो आप दोनों याद रखना चाहेंगे.

