Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

रिश्तों का विकास, सफल वैवाहिक जीवन का मंत्र

Print PDF
foreplayरिश्तों को टिकाए रखने के लिए क्या करना चाहिए? विवाहित दंपत्तियों के बीच छोटी-बड़ी तकरार होना आम बात है. लेकिन इस तरह की लड़ाई का कितना असर वैवाहिक सबंधों पर पड़ता है वह भी काफी महत्वपूर्ण है.

दरअसल सफल वैवाहिक जीवन का पैमाना इस बात पर निर्भर नहीं करता कि आप अपने साथी के लिए कितना महंगा उपहार खरीदते हैं या फिर आप अपने रोमांस को बचाए रखने के लिए क्या करते हैं, बल्कि इस बात पर निर्भर है कि आपके लिए आपके संबंधों के मायने क्या है और क्या आप अपने रिश्ते को हर समय एक नई ऊँचाई देना चाहते हैं?

अमरीका के "संबंध विशेषज्ञ' चार्ली और लिंडा ब्लूम ने इस विषय पर एक किताब लिखी है जो कि काफी कुछ उन दोनों के संबंधो को ही प्रतिबिंबित करती है. लिंडा और चार्ली विवाह के 7 वर्ष बाद अलग होने वाले थे. उन्हें लगने लगा था कि अब इस विवाह को टिकाए रखना असम्भव है. परंतु उन्होनें एक कोशिश की, अपने संबंध का विश्लेषण किया और विवाह टिकाए रखने में सफल हुए.

इसके बाद उन्होनें ‘Secrets of Great Marriages’ नामक किताब लिखी जिसमें 27 ऐसे जोड़ों के बारे में लिखा हुआ है जिनका वैवाहिक जीवन आदर्श माना जा सकता है.

चार्ली ब्लूम के अनुसार उनका विवाह मात्र इस वजह से टिका क्योंकि वे दोनों चाहते थे कि बाधाओं को दूर किया जाए और भविष्य में आगे बढा जाए. यह वचनबद्धता है. परंतु यह विवाह की वचनबद्धता या साथ रहने की वचनबद्धता नहीं है बल्कि अपने रिश्ते को आगे बढाने और कुछ करने की वचनबद्धता है जिससे उनका सामुहिक जीवन बेहतर बन सके.

रिश्तों का विकास सफल वैवाहिक जीवन का मूलमंत्र है. यदि आपके रिश्ते का विकास नहीं हो रहा है तो रिश्तों में तनाव बढेगा.

लिंडा ब्लूम के अनुसार केवल एक चीज ऐसी है जो अच्छे वैवाहिक जीवन को शानदार वैवाहिक जीवन में बदलती है और वह है विकास की प्रक्रिया. मुश्किल परिस्थियों में से निकलने की तीव्र ईच्छाशक्ति, एक दूसरे के प्रति सम्मान और एक दूसरे के व्यक्तिगत विकास की छूट यह विवाह को सफल बनाए रखता है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS