Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

सेक्स से संबंधित 7 भ्रांतियाँ और तथ्य

Print PDF
couple-closeसेक्स निरोगी और सुखमय जीवन के लिए अति आवश्यक है. सेक्स हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अति उपयोगी है. परंतु दुखद बात यह है कि इसे एक वर्जित आचार व्यवहार के तौर पर देखा जाता है. इससे कई प्रकार की भ्रांतियाँ जन्म ले लेती हैं.

सेक्स कितनी बार
कई लोगों को यह परेशानी होती है कि क्या उनका सेक्स जीवन आदर्श माना जा सकता है? वे सप्ताहों तक अपने साथी के साथ अंतरंग सबंध नहीं बना पाते. ऐसे में उनके मन में कुंठाएँ घर कर लेती हैं. वास्तविकता यह है कि "सेक्स कितनी बार" इसका कोई पैमाना नहीं है. जब युगल मानसिक और शारीरिक रूप से अपने आपको सेक्स के लिए तैयार पाएँ तभी सेक्स का आनंद लिया जा सकता है. चाहे वह प्रति दिन हो, प्रति सप्ताह हो या प्रति माह ही क्यों ना हो. वैसे ड्यूरेक्स के एक सर्वे के अनुसार विश्व में लोग प्रति वर्ष 139 बार अंतरंग संबंध स्थापित करते हैं.

दूसरे का विचार
क्या सेक्स में लिप्त होते समय किसी अन्य व्यक्ति के विचार आना खराब है? लोग इसे अपने साथी को धोखा देना समझते हैं. परन्तु वास्तविकता यह है कि ऐसा कुछ भी नहीं है. कई बड़े मनोचिकित्सकों के अनुसार सेक्स में लिप्त होते समय किसी "फेंटासी" के बारे में सोचना गलत नहीं है. सेक्स की शुरूआत दिमाग से होती है और अंत भी वहीं होता है. युगल को वही करना चाहिए जिससे उन्हें आनंद प्राप्त हो और उनके साथी को परेशानी ना हो. एक सर्वे के अनुसार 25% लोग सेक्स के समय किसी ना किसी सेलिब्रिटी का ख्वाब देखते हैं. आप अकेले नहीं हैं!

बाहर स्खलन करने से गर्भधारण नहीं होता
यह एक ऐसी भ्रांति जिस पर अधिसंख्य लोग विश्वास करते हैं. स्खलन से कुछ ही समय पहले शिश्न को बाहर निकाल लेने से गर्भधारण से बचा जा सकता है यह मानना गलत है. कामक्रिडा के दौरान वीर्य सहित अन्य द्रव उत्सर्जित होते रहते हैं और उनसे गर्भधारण सम्भव है.

शीघ्र स्खलन बड़ी बिमारी है
यह भी एक भ्रांति है. दुनिया के 30% पुरूष कभी ना कभी इस समस्या से ग्रसित होते हैं. शीघ्र स्खलन शारीरिक से अधिक मानसिक विकार कहा जा सकता है. यदि शिश्न के अग्रभाग पर इंफेक्शन ना हुआ हो तो इस समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है. कई बार तनाव, अति उत्तेजना और डिप्रेशन की वजह से भी ऐसा होता है.

बाहरी सेक्स [ओरल सेक्स] सुरक्षित है
ऐसा बिल्कुल नहीं है. ओरल सेक्स से भी कई प्रकार की बिमारियाँ हो सकती है. ओरल सेक्स के दौरान कई प्रकार के द्रव्य एक दूसरे के शरीर में जाते हैं और इससे इंफेक्शन होने सहित कई बिमारियाँ हो सकती है.

विशेष आहार जिनके सेवन से सेक्स का आनंद बढाया जा सकता है
पुरानी फिल्मों में दिखाए जाने वाले "एक ग्लास दूध' या फिर आज के जमाने में प्रयुक्त डार्क चॉकलेट, स्ट्रोबेरी आदि का सेवन करने से सेक्स को आनंदमय बनाया जा सकता है यह मानना एक भ्रांति ही है. सच्चाई यह है कि आज तक यह वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं हो पाया है कि इन सबका सेवन अंतरंग संबंधों को प्रभावित कर सकता है.

एक उम्र के बाद सेक्स नहीं
कई लोग मानते हैं कि सेक्स युवावस्था के लिए ठीक है परंतु उसके बाद नहीं. जबकि सच्चाई यह है कि अच्छे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सेक्स हर उम्र के लोगों के लिए उपयोगी है. यदि आप और आपका साथी मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार है तो सेक्स का आनंद किसी भी उम्र में लिया जा सकता है. यह उपयोगी है, वर्जित नहीं.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS