सेक्स जीवन में रोचकता बनाए रखने के लिए आपसी व्यवहार के साथ साथ यह भी महत्वपूर्ण है कि आपका आहार कैसा है. द मेल टुडे की खबर के अनुसार प्रसिद्ध गेस्ट्रोनोमिस्ट एमी रीले ने 6 ऐसी प्राकृतिक कामोत्तेजक वनस्पतियों और आहार के बारे में जिक्र किया है जिनसे सेक्स जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है. अंजीर :
अंजीर में प्रचूर मात्रा में मैंग्नीज़, विटामीन-ई और ज़िंक होता है. इससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है और सेक्स जीवन भी.
तरबूज :
तरबूज में सिट्रुलीन होता है जो हमारी रक्त धमनियों को आराम देता है. यह प्राकृतिक वायग्रा के समान है.
शेम्पेन:
शेम्पेन में एंटीऑक्सिडेंट होता है और इसका सिमित मात्रा मे सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है. शराब की अपेक्षा शेम्पेन अधिक तेजी से रक्त प्रवाह में शामिल हो जात है और इसके प्रभाव से रक्त प्रवाह आसान होता है.
रोज़मेरी (केशवास):
रोज़मेरी का सेवन करने से पेट हल्का रहता है और पाचन क्रिया आसान बनती है. इससे रक्त का प्रवाह पेट की तरफ कम होता है.
काली मिर्च:
काली मिर्च से शरीर का तापमान हल्का सा बढता है, मूँह स्वच्छ होता है और इससे सेक्स की ईच्छा भी जागृत होती है.
चीज़ :
चीज़ में एंडोर्फिन की मात्रा चॉकलेट की अपेक्षा 10 गुना अधिक होती है. इसके सेवन से सेक्स के प्रति ईच्छा जागृत होती है.


