क्या पहली मुलाकात से ही कोई धारणा बन सकती है? इसका जवाब है हाँ. और जब कोई पुरूष किसी महिला से पहली बार मिलता है तो वह किन बातों पर गौर करता है? इसका जवाब डैनियल एमेन ने अपनी पुस्तक ब्रैइन एंड लव में दिया है. उनके अनुसार पुरूष जब किसी महिला से पहली बार मिलता है तो ना केवल उसकी शारीरिक सुंदरता का मूल्यांकन करता है बल्कि उसके स्वभाव और उसके मित्रों की तरफ भी ध्यान देता है. ये वे 6 बातें है जिन पर पुरूष आम तौर पर किसी महिला से पहली बार मिलते समय गौर करते हैं. बाल कैसे हैं?
उत्क्रांति के काल से यह होता आया है. घने बालों का अर्थ है स्वस्थ होना. पुरूष को घने बाल पसंद आता है और वह किसी महिला से मुलाकात करते समय इस बात पर गौर करता है कि उसके बाल कितने घने हैं?
आवाज़ कैसी है?
एक अभ्यास के अनुसार पुरूषों को थोडी ऊँची आवाज [पिच] वाली महिलाएँ पसंद आती हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि इसका संबंध भी प्रागऐतिहासिक काल से है. गुफा में रहने वाले इंसान ऊँची आवाज़ वाली महिलाओं को पसंद करते थे.
मुस्कान कैसी है?
पुरूषों में यह नैसर्गिक खूबी होती है कि वे वास्तविक और छद्म मुस्कान में भेद कर पाते हैं. इस तरह से पुरूष यह जान जाते हैं कि वे जिस महिला से मिल रहे हैं वह उनके साथ सहज है या नहीं.
फीगर कैसा है?
पुरूष और महिला दोनों प्राकृतिक रूप से ऐसे साथी की तलाश करती हैं जो उन्हें स्वस्थ संतान दे सके. इस तरह की पहचान करना हमारे जीन में होता है. जहाँ महिला मजबूत कदकाठी के पुरूष को पसंद करती हैं वहीं पुरूष सबसे पहले यह देखते हैं कि महिला के नितम्ब और कमर का अनुपात क्या है? संतुलित अनुपात का अर्थ होता है कि वे संतानोत्पति में अधिक सक्षम हैं.
मैकअप कैसा है?
जब किसी ऐसे पुरूष से मिलना हो जो भविष्य में आपका जीवनसाथी बन सकता है तो हल्का मैकअप ही करें, क्योंकि अत्यधिक मैकअप पुरूषों को पसंद नहीं आते. पुरूष महिला की नैसर्गिक सुंदरता को प्राथमिकता देते हैं और सबसे पहले यही नोट करते हैं कि आपने किस हद तक अपनी नैसर्गिकता को मैकअप से उन्नत किया है या छिपाया है.
आँखें कैसी है?
जब हम किसी को पहली बार देखते हैं या बात करते हैं तो हमारी आँखें सामने वाले व्यक्ति की आँखों को ही देखती है. आँखे इंसान की सुंदरता को बढाती है. पुरूष भी किसी महिला से मिलते समय नोट करते हैं कि उनकी आँखें कैसी है?

