पिछली कड़ी में आपने सेक्स से संबंधित 10 रोचक तथ्य पढे. इस कड़ी में प्रस्तुत है ऐसे ही 10 अन्य रोचक तथ्य :11. जो युगल फोरप्ले को महत्व देते हैं उनका वैवाहिक जीवन भी काफी सुखद होता है. मात्र सेक्स वैवाहिक जीवन के लिए आदर्श नहीं है. एक शोध के अनुसार जो युगल नियमित तौर पर बिना सेक्स की ईच्छा के फोरप्ले में लिप्त होते हैं वे अन्य लोगों की अपेक्षा 8 गुना अधिक मानसिक शांति का अनुभव करते हैं.
12. एक अन्य शोध से पता चला है कि पोर्न फिल्मे देखने से पुरूषों का महिलाओं के प्रति नज़रिया नहीं बदलता है. सर्वे से प्राप्त नतीजों के अनुसार अधिकतर पुरूष मानते हैं कि पोर्न फिल्मों मे सच्चाई कम और ड्रामा अधिक होता है और वास्तविक जीवन में इस तरह का सेक्स अमुमन सम्भव नहीं होता है.
13. एक सर्वे से पता चला है नवविवाहित जोड़े अपनी सेक्स जिंदगी की नाकामी की सम्भावना से चिंतित रहते हैं. इस चिंता का असर उनके वैवाहिक जीवन पर सबसे अधिक पड़ता है. यौन असंतुष्टी की चिंता अन्य किसी भी वजह से होने वाली चिंता से अधिक नकारात्मक असर डालती है.
14. जो महिला नियमित कसरत करती है अथवा एथिलिट है उसका सेक्स जीवन भी बेहतर होता है. इसकी वजह उनका आत्मविश्वास और उनके शरीर में रक्त परिभ्रमण की सुलभता होता है. एक शोध के अनुसार सेक्स से पहले 20 मिनट का व्यायाम काफी सकारात्मक असर डाल सकता है.
15. भावुक महिलाएँ अन्य महिलाओं की अपेक्षा सेक्स का अधिक आनंद उठा सकती है. वैसे भी एक जाने माने सेक्सोलोजिस्ट के अनुसार सेक्स शरीर से अधिक मन से संबंधित होता है.
16. सप्ताह में कम से कम एक बार सेक्स से रोगप्रतिरोधक क्षमता 30% तक अधिक कार्यक्षम बनती है. सेक्स का सीधा संबंध अच्छे स्वास्थ्य से है.
17. एक सर्वे के अनुसार पुरूषों की अपेक्षा महिलाएँ अधिक समय तक फेंटासी में जीती हैं. उन्हें उत्तेजना का अनुभव कराने वाले विचार पुरूषों की अपेक्षा अधिक आते हैं.
18. 84% महिलाएँ सेक्स के लिए मात्र इसलिए तैयार होती हैं ताकी उनके वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहे. यह चिंताजनक है.
19. अमेरिका के 65 वर्ष से अधिक उम्र के 80% युगल सप्ताह में एक बार अंतरंग सबंध बनाते हैं. सेक्स का आनंद किसी भी उम्र में उठाया जा सकता है. बस इसके लिए युगल मानसिक रूप से तैयार होने चाहिए.
20. 30% पुरूष सेक्स के दौरान अन्य किसी महिला या किसी सेलिब्रिटी के विचारों में खो जाते हैं, महिलाओं में यह सम्भावना 28% तक होती है.

