Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

सेक्स, ब्रिटिश महिलाएँ और गर्भधारण : कुछ रोचक तथ्य

Print PDF

pregnantब्रिटिश महिलाओं और गर्भधारण से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य एक ब्रिटिश अखबार में प्रकाशित हुए हैं. इन तथ्यों के अनुसार अनुपात की दृष्टिकोण से देखा जाए तो एक ब्रिटिश महिला करीब 104 बार अंतरंग संबंध स्थापित करने के बाद गर्भधारण करती है.

इस सर्वे के अनुसार महिलाएँ के लिए गर्भधारण करने में करीब 6 माह लगते हैं और इस दौरान वे प्रति सप्ताह करीब 4 बार सेक्स में लिप्त होती हैं.

डेली स्टार की खबर के अनुसार इस सर्वे के लिए फैमिली प्लांनिंग कम्पनी फर्स्ट रेस्पांस ने करीब 3000 महिलाओं के बीच सर्वे करवाया. इस सर्वे से पता चला कि करीब 2/3 महिलाएँ अपनी उम्मीद से काफी पहले ही गर्भधारण कर लेती हैं.

1/3 महिलाओं ने कहा कि जब वे अपने परिवार को बढाने के बारे में सोचती हैं तो फिर सेक्स जीवन बोरियत भरा लगने लगता है.

एक और रोचक जानकारी जो प्राप्त हुई वह यह कि 10% महिलाएँ अपने गर्भ के बारे में अपने पति या साथी से पहले अपने अभिभावकों को जानकारी देती हैं.

यह भी पढें:

सेक्स से संबंधित 7 भ्रांतियाँ और तथ्य
आ रही है, महिलाओं के लिए वायग्रा
आपसी समझ की 5 बातें जो सेक्स जीवन को बनाती है बेहतर
रिश्तों का विकास, सफल वैवाहिक जीवन का मंत्र

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS