Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

विवाह से बिगड़ता है सेक्स जीवन?

Print PDF
marriage-ruining-sex-lifeयदि एक सर्वे पर गौर करें तो ऐसा ही है. एक ओनलाइन डेटिंग साइट के द्वारा करवाए गए सर्वे के नतीजे दिखाते हैं कि रोजमर्रा के काम के बोझ से दबे युगल अपने सेक्स जीवन के प्रति कितनी असुरक्षा का अनुभव करते हैं.

इस सर्वे के अनुसार -
  1. 43% लोग मानते हैं कि उनकी/उनके पत्नी/पति उनसे प्यार नहीं करती/करते.
  2. हर 10 में से 6 लोग मानते हैं कि विवाह ने उनका सेक्स जीवन उनसे छीन लिया.
  3. 50% से अधिक युगल मानते हैं कि उनके आपसी संबंध मित्रों जैसे हैं ना कि पति-पत्नी जैसे.
  4. 56% लोग मानते हैं कि वे अब एकदूसरे की उतनी परवाह नही करते.
  5. 79% लोग मानते हैं कि सेक्स करने से अच्छा है अच्छी नींद लेना
  6. 1/5 लोग ऐसे हैं जो विवाहेत्तर संबंध बनाने से नहीं हिचकेंगे. कम से कम एक बार तो जरूर.
  7. इतने ही लोग मानते हैं कि उन्हें अपने साथी से यह सुनने को मिल सकता है कि उसके किसी और से संबंध है.
इस सर्वे में शामिल अधिकतर लोग पश्चिमी देशों के हैं. इसलिए इस सर्वे को भारत के परिपेक्ष में रखकर नहीं देखा जा सकता. परंतु यह भी सच है कि भारत का शहरी जीवन अब काफी हद तक पश्चिमी जगत के ढर्रे पर जा रहा है और भारत में भी एकदम ऐसे नहीं तो काफी हद तक समान नतीजे प्राप्त हो सकते हैं.

लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है?

इसकी कई वजहें हो सकती है. सेक्सोलोजिस्ट पारस शाह के अनुसार विवाह के पश्चात युगलों की एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारी और आकान्क्षाएँ बढ जाती है. इस वजह से रिश्तों में तनाव आने लगता है. विवाह के बाद की जिम्मेदारियाँ बडी हो जाती है और इससे युगलों के पास अपने अच्छे सेक्स जीवन के लिए समय नहीं बच पाता है.

शहरी भागदौड भरी जिंदगी भी सेक्स जीवन को प्रभावित कर रही है. 80% युगल मानते हैं कि शाम तक वे इतना थक जाते हैं कि सेक्स के बारे में तो सोच भी नहीं पाते.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS