Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

5 आसान उपाय सेक्स जीवन को बोझिल होने से बचाने के

Print PDF

antrang2आज के जमाने के युगलों के साथ यह समस्या आम तौर पर देखी जा रही है. काम का बोझ, तनाव, पैसों की चिंता तथा अन्य वजहों से दम्पत्तियों की सेक्स जिंदगी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है और इसका असर उनके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है.

इस बारे में हमने सेक्सोलोजिस्ट पारस शाह से बात की. इस बातचीत पर आधारित 5 आसान उपाय जिनकी मदद से वैवाहिक जीवन को प्रभावित होने से बचाया जा सकता है.

 
एक दूसरे को समय दें:
यह मुश्किल लग सकता है परंतु है नहीं. कोशिश करें कि अपनी ऑफिस को आप घर पर ना लाएँ. विशेष रूप से शयनकक्ष में जाने के बाद अपने लैपटोप, मोबाइल तथा अन्य गैजेटों को पलंग से दूर ही रखें. एक दूसरे को पर्याप्त समय देना और अपने सुख दु:ख बाँटना अच्छे वैवाहिक जीवन का मूल मंत्र है.

एक दूसरे की मदद करें:
यह सही है कि आप ऑफिस से थककर लौटते हैं, परंतु यदि घर आने के बाद आप गृहकार्य में अपनी पत्नी की मदद करें तो इसका सेक्स जीवन पर काफी असर पड़ता है. विशेष रूप से यदि पति और पत्नी दोनों व्यवसायिक जीवन से जुडे हैं तो यह बात और भी महत्वपूर्ण हो जाती है. एक सर्वे से पता चला है कि जो महिलाएँ सेक्स के प्रति अनिच्छा रखती है उसकी एक बडी वजह यही होती है कि वे अपने घर के काम से बाहर नहीं निकल पाती और उन्हें शिकायत रहती है कि उनके पति उनकी मदद नहीं करते.

शयनकक्ष को रोमांटिक बनाएँ:
अपने शयनकक्ष को अनावश्यक चीजों से ना भरें. उसे हल्काफुल्का और साफसुथरा रखें. अपने शयनकक्ष को इस तरह से सजाएँ कि वह आप दोनों को निजता का अहसास दे. शयनकक्ष को साफसुथरा रखने से भी काफी फर्क पड़ता है और जब आप रात को थक हार कर शयनकक्ष में जाते हैं तो आपको अच्छा अनुभव होता है.

एक दूसरे की रूचियों का ध्यान रखें:

ध्यान दें कि आपकी पत्नी को क्या पसंद है और क्या नहीं. यह बात मात्र पतियों पर नहीं बल्कि पत्नियों पर भी लागू होती है. जीवन में कभी कभी छोटी छोटी बातें भी बडा असर करती है. जैसे कि कभी छोटा-मोटा उपहार जैसे कि चॉकलेट ले आना, टहलने जाना, साथ में संगीत सुनना, किताब पढना, आदि.

सेक्स के समय का निर्धारण करे:
यह थोड़ा विचित्र लग सकता है परंतु इसका काफी सकारात्मक असर पड़ता है. आप दोनों सेक्स के लिए समय निर्धारित कर सकते हैं. अपनी पसंद के अनुसार दिन और समय तय करें और कोशिश करें कि इसका पालन हो चाहे आप कितने भी थके हों. धीरे धीरे इसका सकारात्मक असर आप महसूस करने लगेंगे.

सेक्स और महिलाएँ, क्या है हिचक की वजहें

7 तरीके रोमांस को जीवित रखने के

"सेक्स" का एक दिन! क्या, कैसे और क्यों

विवाह से बिगड़ता है सेक्स जीवन?

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS