Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

7 बातें पुरूषों की, युवतियों के लिए

Print PDF
woman-flirtयह एक आम धारणा है कि पुरूष और महिला दो अलग ग्रहों से आए हैं. यानी कि दोनों के स्वभाव से लेकर हर बात में दिन-रात का अंतर देखने को मिलता है. यह एकदम सही धारणा नहीं है परंतु गलत भी नहीं है. और इसलिए आपस में सामंजस्य स्थापित करना और अपने साथी को समझना काफी आवश्यक हो जाता है. युवावस्था में जब आप अपने रिश्तों को एक स्तर आगे ले जाने के बारे में सोच रही हों तो इन बातों का ध्यान रखें -

सभी पुरूष एक से नहीं होते -
यदि आप कामकाजी महिला हैं और अपनी ऑफिस के किसी पुरूष के द्वारा लंच या डिनर के लिए आमंत्रित की जाती हैं तो इस बार विचार कर सकती हैं. आम धारणा के विपरित सभी पुरूषों की सोच एक ही जगह पर केन्द्रीत नहीं होती है. और फिर आप भी चाहेंगी कि कोई आपके जीवन में 'विशेष" बनकर आए. तो यदि आपको लगता है कि कोई पुरूष भविष्य में आपका जीवनसाथी बन सकता है या फिर अच्छा मित्र ही साबित हो सकता है तो ऐसे प्रस्तावों पर जरूर गौर करें.

अपने बॉयफ्रेंड के आगे गोसिप करने से बचें -
जब अपने बॉयफ्रेंड या पुरूष मित्र के साथ हों तो इधर-उधर की अनावश्यक बातों का जिक्र छेडने से बचें. इसके अलावा यदि आप मित्रों के समूह के साथ हों और यदि उस समूह में कुछ पुरूष भी हों तो भी गोसिप करने से बचें.

अत्यधिक मैकअप ना करें -
आपके मित्र को आपकी नैसर्गिक सुंदरता से अधिक प्रेम होगा. इसलिए उसके साथ बाहर जाते समय भारी मैकअप करने से बचें. पुरूषों को अत्यधिक मैकअप पसंद नहीं आता.

अपने मित्र की प्रशंसा करें -
प्रशंसा किसे अच्छी नहीं लगती है. "तुम बहुत सुंदर लग रही हो" यदि आपकी पत्नी या महिला मित्र का दिन बना सकता है तो महिलाएँ भी अपने पति या पुरूष मित्र के बालों या कपडों की प्रशंसा कर सकती हैं. उन्हें यह काफी अच्छा लगेगा.

अपने वजन की चर्चा ना करें -
वैसे भी कौन ऐसा बॉयफ्रेंड या घनिष्ट मित्र होगा जो अपनी गर्लफ्रेंड को वजन के मामले में टोकना चाहेगा, इसलिए जब आप उसके साथ हों तो इस तरह की चर्चा ना छेडें की 'क्या मैं मोटी लग रही हूँ".

आत्मविश्वासी बनें -
महिलाओं की तरह पुरूष भी कुछ मामलों में एक ही तरह की सोच रखते हैं. यदि आप अपने सपनों के राजकुमार का इंतजार कर रही हैं तो उन्हें भी ऐसा ही इंतजार होता है. इसलिए आत्मविश्वासी बनें और अपने मित्र को यकीन दिलाएँ कि उन्हें जिसकी तलाश है वह सामने ही है.

और अंत में, मौका ना गवाएँ -
यदि आपका पुरूष मित्र आपमें दिलचस्पी ले रहा है और यदि आप भी उसे प्रेम करती हैं तो इसका इज़हार करने में देरी ना करें. घनिष्ट मित्रता में "ना" की परवाह नहीं होती. आप हमेशा अच्छे मित्र बने रहेंगे चाहेंगे 'हाँ" हो या "ना'. इसलिए अपने दिल की बात कह दें.

[मनोचिकित्सक नीतिषा बर्मन से बातचीत पर आधारित]
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS