Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

7 तरीके महिलाओं का दिल जीतने के

Print PDF
woman-impressऑस्ट्रेलिया की सुपरमॉडल मिरांडा केर्र ने पुरूषों की एक वेबसाइट askmen.com को दिए एक साक्षात्कार में पुरूषों के लिए रोमांस के 10 टिप्स दिए हैं. मिरांडा के ये टिप्स पुरूषों को अपने साथी के साथ सामंजस्य स्थापित करने में मदद कर सकते हैं.

केर्र के अनुसार, महिलाएँ आम तौर पर छोटी छोटी बातों से बेहद प्रभावित हो जाती हैं. उनकी आकांक्षाए बहुत बड़ी नहीं होती. वे अपने पुरूष साथी से प्रेम पाना चाहती हैं. वे चाहती हैं कि उनका साथी उनकी तरफ ध्यान दे और उनकी जरूरतों को समझे.

मिरांडा ने कहा कि मेरा अनुभव बताता है कि पुरूषों की छोटी छोटी बातें और हावभाव महिलाओं पर गहरा असर करती हैं, और उन्हें ही वे रोमांटिक मानती है.

बहरहाल मिरांडा द्वारा दी गई रोमांटिक टिप्स में से हमने चुनी 7 ऐसी टिप्स जो वाकई में पुरूषों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है.

मिरांडा केर्र के रोमांस टिप्स -
  1. अपनी प्रेमिका/पत्नी को महत्वपूर्ण होने का अहसास कराएँ
  2. स्वस्थ रहें
  3. अपने बच्चों की देखभाल करें
  4. अपनी प्रेमिका/पत्नी से कहें कि वे बहुत सुंदर हैं
  5. अपनी ईच्छाओं को खुलकर प्रगट करें
  6. उनकी बात को ध्यान से सुनें
  7. सिर्फ सेक्स की तरफ ध्यान ना देते हुए, उनके साथ समय बिताएँ

मिरांडा के अनुसार पुरूष यदि इस तरह की छोटी छोटी बातों को भी गम्भीरता से लें तो वे अपने वैवाहिक या प्रेम संबंधों में मधुरता ला सकते हैं.

सिर्फ ग्लेमर काफी नहीं, महिलाओं में क्या आकर्षित करता है पुरूषों को?

7 बातें पुरूषों की, युवतियों के लिए

5 आसान उपाय सेक्स जीवन को बोझिल होने से बचाने के

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS