एक नई शोध से पता चला है कि नियमित और अच्छे सेक्स से पुरूष और स्त्री दोनों का शरीर निरोगी और स्वस्थ रहता है परंतु पुरूषों के शरीर पर इसका विशेष रूप से सकारात्मक असर पडता है. इस शोध के नतीजे बताते हैं कि नियमित सेक्स से पुरूषों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है परंतु इसके लिए आवश्यक है कि वे अपने सबंध के प्रति इमानदार हों.
इटाली के शोधकर्ताओं के अनुसार नियमित सेक्स से शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा बढ जाती है, इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है और इसका प्रभाव रोगाणुओं से लडने पर पडता है. नियमित सेक्स से हृदय संबंधित बिमारियाँ भी कम होती है. पुरूष चुँकि हृदय संबंधित बिमारियों से अधिक प्रभावित होते हैं इसलिए नियमित सेक्स से उन्हें महिलाओं की अपेक्षा अधिक लाभ पहुँचता है.
नियमित सेक्स का सकारात्मक प्रभाव मधुमेह के रोगियों पर भी पडता है. सेक्स से शरीर में चीनी की मात्रा काबू में रहती है और इससे मधुमेह के रोगी इससे लाभांवित होते हैं. इटाली की डॉ. रोजेलीन जो कि इस शोध से जुडी हैं, के अनुसार नियमित सेक्स से पुरूषों को शारीरिक और मानसिक लाभ पहुँचता है परंतु यदि वे अपने रिश्ते के प्रति इमानदार ना हों तो इसका विपरित असर भी पड सकता है.
विवाहेतर संबंध रखने वाले पुरूषों तथा एक से अधिक साथी के साथ सेक्स का आनंद उठाने वाले पुरूषों को सेक्स से शारीरिक लाभ कम प्राप्त होता है. इसकी वजह यह है कि एक से अधिक साथी के साथ अंतरंग संबंध रखने वाले पुरूष लगातार तनाव से ग्रसित रहते हैं और हीनभावना के शिकार हो जाते हैं. इससे उनके हृदय पर भी इसका असर पडता है.
दूसरी तरफ एक से अधिक साथी के साथ सेक्स उन्हें कुछ यौन रोगों की तरफ भी ले जाता है. इसलिए स्वास्थ्यवर्धक सेक्स उनके लिए हानिकारक भी साबित होने लग जाता है.

