Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

स्मार्ट फोन से बच्चों को खतरा?

Print PDF
smart-phone-kidस्मार्ट फोन आजकल आम फोन बन गए हैं और अब बच्चों तक इनकी सुलभ पहुँच हो गई है. लेकिन क्या इनकी वजह से उनके जीवन पर गम्भीर असर पड़ रहा है? ऑस्ट्रेलिया के कुछ विशेषज्ञ इस विषय को लेकर चिंतित हैं और उन्होने सरकार से कदम उठाने की मांग की है.

सबसे अधिक रोष एपल के एप्प स्टोर पर उतारा जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया में एपल के अप्लिकेशन सेंटर से करीब 1.5 अप्लिकेशन आईफोन पर डाउनलोड की जा सकती है और इसके लिए आईट्यूंस पर अकाउंट बनाना होता है. विशेषज्ञों का मानना है कि एपल ने अपने अप्लिकेशन सेंटर में मौजूद अप्लिकेशनों का ठीक से वर्गीकरण नही किया है और इससे बच्चों की पहुँच ऐसी अप्लिकेशनों तक भी है जिसमें दिखाई गई सामग्री अन्य माध्यमों जैसे कि पत्रिका, गेम और फिल्मों आदि में प्रतिबंधित है.

बच्चे ये अप्लिकेशन अपने आईफोन पर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. '5 Minutes to Kill (Yourself)' तथा 'Girls And Drinks' जैसे खेल बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं हैं परंतु वे डाउनलोड किए जा सकते हैं.

बियोंड ब्लू के चैयरमैन जैफ कैनेट ने एक ऑस्ट्रेलियन समाचार साइट को बताया कि उदासीनता से ग्रस्त किसी बच्चे के आईफोन पर "आत्महत्या कैसे करें" जैसे अप्लिकेशन आ जाए तो इसका कितना घातक नतीजा निकलेगा यह सोचना मुश्किल नहीं है.

बताया गया है कि अप्लिकेशनों के तौर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध खेल सरकार के क्लासिफेकेशन बॉर्ड से मंजूरी प्राप्त नहीं है. और इसके लिए कोई विशेष कानून बनाए जाने की आवश्यकता है.

उधर एपल के प्रवक्ता ने आरोप को खारिज करते हुए कहा कि एपल अधिकतर उपलब्ध खेलों की जाँच कर उन्हें रेटिंग देता है. किसी भी अप्लिकेशन को मंजूरी देने से पहले हम जाँच करते हैं कि उससे बच्चों को कोई खतरा ना हो.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS