मलेशिया के मलक्का प्रांत में एक अनोखा स्कूल खोला गया है. इस विद्यालय जिसका नाम 'स्कूल ऑफ होप'है, मे मात्र गर्भवती किशोरियो को दाखिला दिया जा रहा है. फिलहाल यहाँ पांच किशोरियों ने दाखिला लिया है. सभी किशोरियाँ 16 से 17 साल उम्र की हैं.
मलक्का के मुख्यमंत्री मुहम्मद अली रुस्तम ने इस तरह के विद्यालय को खोलने की पैरवी की थी. उन्होने कहा कि 'देश भर में बिन ब्याही किशोरियों के गर्भवती होने के मामले बढ़ रहे हैं. समस्या पर पर्दा डालने से बेहतर है कि हम इसके बदतर होने से पहले उसके समाधान के कदम उठाएं.'
इस विद्यालय में किशोरियों को पढाई के अलावा शिशु की देखभाल से संबंधित शिक्षा भी दी जाएगी.

