Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

भारतीय शहरों में असुरक्षित लड़कियाँ

Print PDF
woman-harrasक्या भारतीय शहर लडकियों के लिए बेहद असुरक्षित हैं. एक नए सर्वे से यही पता चलता है.

देश की 70% लडकियो ने माना है कि शहर जहाँ वे रहती हैं उनके लिए सुरक्षित नहीं है या दूसरे शब्दों में वे शहरों में सुरक्षित महसूस नहीं करती.

‘प्लान इंडिया’ सर्वेक्षण के द्वारा ये नतीजे प्राप्त हुए हैं. इन नतीजों को बुधवार को फिल्म निर्देशक गो¨वद निहलानी तथा फिल्म अभिनेत्री व सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने जारी किया.

इस सर्वे के नतीजे -

  • 70% लडकियाँ शहरी माहौल को सुरक्षित नहीं मानती
  • 77% लडकियों के लिए छेड़खानी सबसे बड़ी चुनौती है
  • 74% लड़कियाँ सार्वजनिक स्थानों पर जाने से डरती हैं
  • 15% लड़कियों की इंटरनेट तक पहुंच है
  • 21% लड़कियों को इंटरनेट पर निजी सूचनाओं के संभावित दुरुपयोग के बारे में पता है
  • 39% लड़कियाँ मानती हैं कि पुलिस अप्रभावी है और उन्हें को चौकस एवं प्रभावी बनाने की जरूरत है
  • 53% लड़कियां मानती हैं कि शहर में रहना आवश्यक हैं क्योंकि यहाँ बेहतर सुविधाएँ और रोजगार के अवसर हैं
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS