Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

क्या बहुएँ सास के लिए खतरा होती हैं?

Print PDF

saas-bahuएक मजाक के रूप में इस बात को कई बार आम बोलचाल के दौरान कहा जाता है. परंतु अब एक नए सर्वे से यह साबित होता है कि जो महिलाएँ अपनी बहुओं के साथ रहती है वे अन्य महिलाओं की अपेक्षा कम समय तक जीवित रह पाती हैं.


यह सर्वे और इससे प्राप्त नतीजे विवादास्पद हो सकते हैं. परंतु इस सर्वे के अनुसार जो महिलाएँ अपनी बहुओं की अपेक्षा अपने बेटी के साथ रहती हैं वे दीर्घायु प्राप्त करती हैं. यहाँ तक कि जो महिलाएँ अपनी बहु के साथ रहने की बजाय अकेले रहना पसंद करती है वे भी बहु के साथ रहने वाली महिला की अपेक्षा अधिक जीवन प्राप्त करती है.

यह सर्वे जापान में किया गया था. इस सर्वे के दौरान 4 वर्ष तक 191 बुजुर्ग जापानी पुरूषों और महिलाओं से प्रश्न पूछे गए और उनके जीवन यापन पर नज़र रखी गई. इस सर्वे से पता चला कि अपने बेटे और बहु के साथ रहने वाली महिला के स्वास्थ्य पर इसका गम्भीर असर पडता है. इस सर्वे के नतीजे बताते हैं कि बहु के साथ रहने वाली महिला की शीघ्र मृत्यु की सम्भावना बेटी के साथ रहने वाली महिला की अपेक्षा दुगनी होती है.

यूनिवर्सिटी ऑफ सुकुबा के शोधकर्ताओं के अनुसार - यह शोध विवादास्पद हो सकती है. परंतु इस शोध से सामाजिक रिश्तों और उसके असर के बारे मे जानकारी प्राप्त होती है.

इस शोध के परिणाम इंगित करते हैं कि सास और बहु के बीच के तनावपूर्ण रिश्तों की वजह से उन दोनों के स्वास्थ्य पर इसका असर पडता है और सास चुँकि अधिक उम्र की होती है इसलिए उनके स्वास्थ्य पर इसका अधिक असर पडता है. आम तौर पर सास और बहु के बीच तनाव की मुख्य वजह एक पुरूष पर अपना हक जताने की होड होती है.

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की एक जाँच रिपोर्ट में कहा गया था कि महिलाएँ एक निश्चित उम्र के बाद संतानोत्पति नहीं कर पाती तो इसकी वजह भी इस तरह का तनाव हो सकता है. उत्क्रांति के दौरान प्रकृति ने इस तरह की व्यवस्था कर दी ताकी महिला एक उम्र के बाद संतानोत्पति ना कर पाए और इससे परिवार में संतान को लेकर लड़ाई ना हो सके. यह रिपोर्ट बीएमसी जिनेटिक्स नामक जर्नल में प्रकाशित हुई है.

भारतीय शहरों में असुरक्षित लड़कियाँ

किशोरों के द्वारा कम उम्र में सेक्स, दोषी कौन?

पुरूषों से प्रताड़ित महिलाएँ उनकी अच्छाईयों को महत्व देती है!

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS