Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

तलाक का मनोविज्ञान, सबसे बडी वजह सेक्स की कमी

Print PDF
divorceएक सर्वे के अनुसार 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में तलाक लेने की प्रवृति बढी है और इसकी सबसे बड़ी वजह आपसी संबंधों में प्रेम की कमी और सेक्स के प्रति उदासीनता है.

इस सर्वे के अनुसार 28% लोगों ने माना कि उन्होनें तलाक इसलिए लिया क्योंकि उनके साथी का व्यवहार अब पहले जितना मधुर नहीं रहा और 25% लोगों ने माना कि उनका सेक्स जीवन अब नाममात्र का रह गया था.

50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए उत्पाद बनाने वाली कम्पनी सागा ने यह सर्वे किया है. इस सर्वे के नतीजों पर एक सरसरी नज़र -
  • 25% लोग सेक्स जीवन के खराब होने की वजह से तलाक लेते हैं
  • 28% लोगों इसलिए तलाक लेते हैं क्योंकि उनके बीच का भावनात्मक संबंध समाप्त हो जाता है
  • 27% लोगों ने माना कि वे अपने वैवाहिक जीवन के प्रति समर्पित नहीं रहे
  • 33% पुरूष सेक्स की कमी की वजह से तलाक लेते हैं
  • 37% महिलाएँ अपने पति के बेरूखी की वजह से तलाक लेती हैं
  • 10% लोगों ने मात्र इस वजह से तलाक लिया कि उनके पास बात करने के लिए अब कोई मुद्दा बचा ही नहीं था
  • अधिकतर लोग मात्र इस वजह से तलाक नहीं लेते क्योंकि उनको अपने बच्चों की चिंता होती है
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS