Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

नग्न यात्रियों वाली अनोखी क्रुज़ यात्रा

Print PDF
cruisलंदन के एक टूअर ऑपरेटर ईवाटरवेज को ऐसे 22 लोगों की तलाश है जो उसके न्यूडिस्ट क्रूज पर सात दिनों तक रह सकें.  एक बियर बार, छोटा रेस्टोरेंटव सन डेक युक्त इस न्यूडिस्ट क्रूज की पहली यात्रा का कार्यक्रम अगले वर्ष अगस्त में होना तय हुआ है. यात्रा एजेंट्स इस यात्रा को ‘द आइलैंड ऑफ लव’ की यात्रा कह रहे हैं.

इस यात्रा की विशेषता जैसा की नाम से जाहिर होता है, इसमें सफर करने वाले सभी यात्री नग्न रह कर यात्रा करेंगे. अधिकतर यात्री 40 से अधिक उम्र के होंगे. ईवाटरवेज के एक प्रवक्ता के अनुसार सभी यात्री तैरने और सूर्यस्नान के दौरान नग्न रहेंगे लेकिन खाने के समय कपड़ों में रहेंगे.

यात्रा के दौरान इसमें लोगों को क्रोएशियाई खाना भी मिलेगा. उम्मीद की जा रही है कि यूरोपीय लोगों को इस क्रूज की यात्रा पसंद आएगी.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS