Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

प्लेबॉय मॉडल सारा जीन के "नग्न" योग से उठा विवाद

Print PDF

sara-jean-yogaप्लेबॉय पत्रिका की मॉडल और प्लेमैट 2007 सारा जीन के कुछ योग वीडियो से अमेरिका के हिन्दूओं मे रोष देखा जा रहा है. प्लेबॉय के ये वीडियो यूट्यूब सहित कई वीडियो शेरिंग साइटों पर उपलब्ध हैं. इन वीडियो में सारा जीन अधोवस्त्रों में योग करती दिखाई गई है.


एस शोबिज़ की खबर के अनुसार अमेरिकी हिन्दू समुदाय के एक नेता राजन जेद ने प्लेबॉय के इस कदम के खिलाफ आवाज़ उठाते हुए कहा है कि योग के इस तरह से दुरुपयोग को लेकर हिन्दू काफी विचलित हैं. उन्होने प्लेबॉय से अपील भी की है कि वह योग से जुड़े सभी उत्पादों, लेखों और वीडियो को हटा ले.

हालाँकि प्लेबॉय के इन वीडियो में यूँ देखा जाए तो कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगता है, क्योंकि इसी तरह के वीडियो भारतीय अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी जारी कर चुकी हैं. परंतु यह सच है कि प्लेबॉय द्वारा इन योगासनों को दिए गए नाम जरूर आपत्तिजनक है जैसे कि ‘इरोटिक न्यूड योग’, ‘टोटली न्यूड योग’ और ‘इरोटिक योग फॉर कपल्स.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS