एक नए सर्वे से पता चला है कि अधिकाधिक ब्रिटिश लोग सोश्यल नेटवर्किँग साइटों का उपयोग अपने लिए "सेक्स साथी" ढूंढने में कर रहे हैं. 2000 लोगों के बीच किए गए इस सर्वे के दौरान करीब 220 लोगों ने माना कि उन्होनें अपने किसी ना किसी फेसबुक साथी के साथ यौन सबंध बनाए हैं.इस सर्वे के अनुसार पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष करीब 11% ब्रिटिश लोग फेसबुक मित्र के साथ सेक्स सबंधों में लिप्त पाए गए. करीब 5% लोगों ने माना कि वे फेसबुक मित्रों को अश्लील संदेश भेजते हैं. और 35% लोगों ने माना कि उन्होनें अपनी "अंतरंग" तस्वीरें पोस्ट की थी.
यूकेटीवी के चैनल रियल के एक शो सेक्स रेहेब के लिए यह सर्वे किया गया था. इस सर्वे से यह भी बता चला कि करीब आधे ब्रिटिश फेसबुक प्रयोक्ता सेक्स संबंधित संदेश भेजते हैं. 33% लोग पोर्न साइटें देखते हैं. इनमें से अधिकतर मानते हैं उनकी पत्नी (या पति) को इस बारे में पता नहीं है.
इस सर्वे से अन्य रोचक जानकारियाँ प्राप्त हुई वे इस प्रकार से हैं -
करीब 1.4 करोड़ ब्रिटिश लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर सेक्स का आनंद लिया. इनमें से एक तिहाई लोगों ने शोपिंग स्थलों पर इसका आनंद लिया है.
अनुपात की दृष्टि से एक ब्रिटिश अपनी जिंदगी में 6552 बार यौन संबंध स्थापित करता है.

