Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

7 रोचक बातें प्राणियों की, जो शायद आप ना जानते हों

Print PDF

पृथ्वी की जीवसृष्टि इतनी विविध और जटील है कि खोजने पर यहाँ असंख्य चौंकाने वाली बातें पता चलती है. ऐसे ही चौंकाने वाले 7 तथ्य:

शार्क से अधिक गाय खतरनाक:

cow
शार्क एक हिंसक प्राणी है जबकि गाय घरेलू प्राणी है. विशेष रूप से हिन्दूओं की आस्थाएँ गाय से जुड़ी होती है और इस प्राणी को माँ के रूप में पूजा जाता है. लेकिन यह एक तथ्य है कि शार्क से इंसानों को जितना खतरा है उससे अधिक खतरा गाय से है. कैसे? शार्क के हमलों से प्रतिवर्ष करीब 10 लोग ही मारे जाते हैं, जबकि गाय के हमलों से प्रतिवर्ष 100 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल होते हैं या मारे जाते हैं. सोचिए!


सिर कटा तिलचट्टा लम्बे काल तक जीवित रहता है:
cockroach
तिलचट्टा एक ऐसा कीट है जो विपरित परिस्थितियों का जमकर मुकाबला करना जानता है. यहाँ तक कि यदि किसी तिलचट्टे का सिर कट जाए तो भी उसकी तुरंत मृत्यु नहीं होती. तिलचट्टे का दिमाग उसके शरीर की केवेटीज़ में होता है और सिर के कटने से उसे तुरंत कोई फर्क नहीं पड़ता. सिरकटा तिलचट्टा 9 दिनों तक जीवित रह सकता है और इस दौरान वह मादा तिलचट्टा के साथ रतिक्रिया भी कर पाता है. लेकिन इसके बाद वह भूख से मारा जाता है.


सिहं की रतिक्रिया:
lion-mating
सिंह जब यौन क्रिडा के लिए उत्तेजित होता है तो उसका मुकाबला करने की क्षमता शायद ही किसी में हो. यौन रूप से उत्तेजित सिंह अपनी मादा के साथ हर 15 मिनट में एक बार सम्भोग कर सकता है और यह क्रिया पूरे एक सप्ताह तक चल सकती है. इस तरह सिंह लगातार 672 बार रतिक्रिया कर सकता है.

लेकिन इसके बाद सिंह की प्रजनन ऋतु 2 वर्ष तक नहीं आती.


हिरणों की वजह से होने वाली मृत्यु दर कहीं अधिक
deer-raod
क्या आप जानते हैं प्रतिवर्ष सांप के काटने से जितने लोग नहीं मरते उतने हिरणों की वजह से मारे जाते हैं. हिरण इंसानों पर आम तौर पर हमला तो नहीं करते परंतु उनकी वजह से काफी सड़क दुर्घटनाएँ जरूर होती है.


भेड़िए की आवाज गुंजती नहीं
wolf
भेड़िए समूह में शिकार करते हैं और उनके लिए एक दूसरे के साथ सम्पर्क बनाए रखना काफी आवश्यक होता है. भेड़िए आम तौर पर पहाड़ी इलाकों में रहते हैं और शिकार करते हैं. इसलिए इन इलाकों में अपनी चिर परिचित शैली में आवाज देने पर वह गुंजे नहीं इसलिए वे उतनी ही फ्रिक्वेंसी में आवाज देते हैं जो गुंजन पैदा ना करे. इससे आवाज दे रहे साथी को अपने साथी के स्थान का पता चल जाता है.


हाथी का मल नवजात शिशु जितना
elephant-dung
हाथी जितना बड़ा जानवर है, प्रति दिन उसके द्वारा उत्सर्जित मल की मात्रा भी उतनी बड़ी होती है. सामान्य हाथी प्रतिदिन 220 पाउंड मल बाहर निकालता है. दूसरी तरफ हाथी के नवजात शिशु का वजन 170 पाउंड से लेकर 250 पाउंड तक होता है. यानी कि हाथी अपने नवजात शिशु के वजन के जितना मल प्रतिदिन बाहर निकालता है.


50% ओरांगउटांस अपाहिज होते हैं
orangutans
ओरांगउटांस बंदर की एक प्रजाति है जो पेड़ों पर एक डाल से दूसरी डाल पर आसानी कूद सकती है और पेड़ों पर भ्रमण करने में अभ्यस्त होती है. हर ओरांगउटांस अपने जीवन में कई बार पेड़ों पर से गिरता है. एक अनुमान है कि करीब 50% ओरांगउटांस की कोई ना कोई हड्ड़ी जरूर टूटी हुई होती है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS