यदि आप ब्लॉगिंग के लिए वर्डप्रेस जैसे मुफ्त ब्लॉगिंग प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हैं तो आप निश्चिंत हो सकते हैं, क्योंकि आप दुनिया में सर्वाधिक लोकप्रिय ब्लॉगिंग सोफ्टवेर का इस्तेमाल कर रहे हैं और आपके लिए ढेर सारे प्लगइन को जोड़ने का विकल्प खुला हुआ है. अपने वर्डप्रेस ब्लॉग को लोकप्रिय बनाने के लिए आप कई प्लगइन का सहारा ले सकते हैं जिससे आपके और आपके पाठकों के बीच का सम्पर्क और भी सुदृढ हो सके. ऐसे ही 7 प्लगइन –
एजैक्स एडिट कमेंट
कई बार ऐसा होता है कि प्रयोक्ता टिप्पणी तो दे देते हैं लेकिन बाद में उन्हें उसमें कुछ बदलाव करने की आवश्यकता महसूस होती है. ऐसे में यह प्लगइन काम आ सकता है. एजैक्स एडिट कमेंट पाठकों को अपनी टिप्पणी के सम्पादन की सुविधा देता है. इससे उन्हें एक अतिरिक्त सुविधा मिल जाती है और आपको भी ढेर सारे ‘इसे सम्पादित करें” संदेशों से छुटकारा मिल जाता है.
डाउनलोड
सबस्क्राइब टु कमैंट
यह प्लगइन पाठकों को टिप्पणियों को सबस्क्राइब करने की सुविधा देता है. यदि किसी पाठक को कोई पोस्ट पसंद आ गई और वह उस पर आ रही टिप्पणियों को अपने ईमैल पते पर प्राप्त करना चाहे तो ऐसा कर सकता है. इससे पाठक बार बार उस ब्लॉग पर आता है और हिट बढती है.
डाउनलोड
कमेंट लव
इस प्लगइन की मदद से जब भी कोई पाठक टिप्पणी लिखता है तो उसके खुद के ब्लॉग की नई पोस्ट की लिंक स्वत: प्रकाशित हो जाती है [वर्डप्रेस ब्लॉग होना अनिवार्य].
इससे पाठक के पास टिप्पणी करने का एक और कारण उपलब्ध हो जाता है और दूसरे पाठकों को अतिरिक्त कड़ियाँ मिल जाती है.
डाउनलोड
थ्रेडेड कमेंट
वर्डप्रेस 2.7 के बाद से थ्रेडेड कमेंट की सुविधा जोड़ दी गई है. थ्रेडेड कमेंट के माध्यम से कोई भी पाठक किसी अन्य पाठक के द्वारा छोड़ी गई टिप्पणी पर जवाब दे सकता है. इससे दो या अधिक पाठकों के बीच सीधा सवाँद हो जाता है. इससे हिट बढती है क्योंकि पाठक आपस में चर्चा करने लग जाते हैं.
डाउनलोड
ट्विट मेमे
ट्विट मेमे एक अप्लिकेशन है जो प्रयोक्ताओं को किसी भी लेख या ब्लॉग पोस्ट की कड़ी को सीधे अपने ट्विटर खाते में प्रकाशित करने की सुविधा देती है. आप भी अपने ब्लॉग पर ट्विट मेमे प्लगइन जोड़ सकते हैं.
आप यदि इस प्लगइन की सेटिंग में जाकर कुछ आवश्यक बदलाव करें तो उसके बाद आपके पाठकों के द्वारा की जा रही ट्विट में आपका “@twittername” भी जुड़ जाता है और इससे आपके लिए यह जानना सरल हो जाता है कि आपकी पोस्ट को कौन री-ट्विट कर रहा है.
डाउनलोड
फेसबुक फेनबॉक्स
फेसबुक के माध्यम से ब्लॉग को लोकप्रियता प्रदान की जा सकती है. फेसबुक में अपने ब्लॉग का पन्ना बना लें और फेसबुक फेनबॉक्स अपने ब्लॉग पर लगा लें.
डाउनलोड
सोशिएबल
आजकल ऐसे कई प्लगइन उपलब्ध हैं जिसके माध्यम से ब्लॉग लेखक अपने पाठकों को विभिन्न सोश्यल नेटवर्किंग साइटों पर अपने ब्लोग की कड़ी प्रकाशित करने की सुविधा दे सकता है. ऐसा ही एक प्लगइन है सोशिएबल. इस प्लगइन की मदद से पाठक किसी भी पसंदीदा पोस्ट को ढेर सारी सोश्यल नेटवर्किंग साइटों पर साझा कर सकता है.
डाउनलोड

