तकनीक यानी अमरीका या फिर तकनीक यानी की जापान! भूल जाइए. अब वे दिन नहीं रहे. अब दुनिया के कई अन्य देशों ने तकनीक के क्षैत्र में काफी बढत हासिल कर ली है.
तकनीक यानी अमरीका या फिर तकनीक यानी की जापान! भूल जाइए. अब वे दिन नहीं रहे. अब दुनिया के कई अन्य देशों ने तकनीक के क्षैत्र में काफी बढत हासिल कर ली है.
वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम प्रति वर्ष विश्व के उन देशों की सूचि प्रगट करता है जो तकनीक को अपनाने में अव्वल हैं. इस वर्ष जारी की गई सूचि के अनुसार स्वीडन दुनिया में तकनीक को अपनाने के मामले में सबसे आगे है. स्वीडन पिछले साल दूसरे नम्बर पर था. वहीं पिछले वर्ष तीसरे नम्बर पर रहा अमरीका अब पाँचवे स्थान पर है.
बहरहाल इस सूचि के अनुसार शीर्ष 7 तकनीक पसंद देश -
1. स्वीडन :
स्वीडन वैंचर कैपिटल श्रेणि में 5वें नम्बर पर, शिक्षा की श्रेणि में 12वें, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की उपलब्धता की श्रेणि में तीसरे नम्बर पर, ब्रोडबैंड कनेक्शन की श्रेणि में दूसरे और विभिन्न करों की श्रेणि में 111वें नम्बर पर है. वैज्ञानिकों की उपलब्धता, ब्रोडबैंड कनेक्शन तथा वैंचर कैपिटल की सहज सुलभता इस देश को नम्बर 1 तकनीक पसंद देश बनाती है.
2. सिंगापुर :
सिंगापुर वैंचर कैपिटल श्रेणि में तीसरे नम्बर पर, शिक्षा की श्रेणि में पहले नम्बर पर, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की उपलब्धता की श्रेणि में 14वें नम्बर पर, ब्रोडबैंड कनेक्शन की श्रेणि में 24वें और विभिन्न करों की श्रेणि में चौथे नम्बर पर है. शिक्षा और करों के मामले में सिंगापुर बेहद आगे है परंतु वैज्ञानिकों की कम उपलब्धता और ब्रोडबैंड कनेक्शन के क्षैत्र में पिछडने से सिंगापुर नम्बर 2 पर रहा.
3. डेनमार्क :
डेनमार्क वैंचर कैपिटल श्रेणि में 17वें नम्बर पर, शिक्षा की श्रेणि में छट्ठे नम्बर पर, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की उपलब्धता की श्रेणि में 18वें नम्बर पर, ब्रोडबैंड कनेक्शन की श्रेणि में तीसरे और विभिन्न करों की श्रेणि में 129वें नम्बर पर है.
4. स्वित्ज़रलैंड :
स्वित्ज़रलैंड वैंचर कैपिटल श्रेणि में 25वें नम्बर पर, शिक्षा की श्रेणि में दूसरे नम्बर पर, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की उपलब्धता की श्रेणि में 10वें नम्बर पर, ब्रोडबैंड कनेक्शन की श्रेणि में पाँचवे और विभिन्न करों की श्रेणि में 12वें नम्बर पर है.
5. अमरीका :
अमरीका वैंचर कैपिटल श्रेणि में 7वें नम्बर पर, शिक्षा की श्रेणि में 22वें नम्बर पर, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की उपलब्धता की श्रेणि में 5वें नम्बर पर, ब्रोडबैंड कनेक्शन की श्रेणि में 22वें और विभिन्न करों की श्रेणि में 59वें नम्बर पर है.
6. फिनलैंड :
फिनलैंड वैंचर कैपिटल श्रेणि में छट्ठे नम्बर पर, शिक्षा की श्रेणि में चौथे नम्बर पर, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की उपलब्धता की श्रेणि में पहले नम्बर पर, ब्रोडबैंड कनेक्शन की श्रेणि में 9वें और विभिन्न करों की श्रेणि में 109वें नम्बर पर है. परंतु अन्य कई श्रेणियों में फिनलैंड पीछे है, जिसकी वजह से वह शीर्ष स्थान पर नहीं है.
7. कनाडा :
कनाडा वैंचर कैपिटल श्रेणि में 18वें नम्बर पर, शिक्षा की श्रेणि में 5वें नम्बर पर, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की उपलब्धता की श्रेणि में छट्ठे नम्बर पर, ब्रोडबैंड कनेक्शन की श्रेणि में 11वें और विभिन्न करों की श्रेणि में 65वें नम्बर पर है.

