काई ताक हवाईअड्डा, होंग कोंग

यह हवाईअड्डा चारों तरफ से पर्वतों से घिरा है. जहाँ पर्वत नहीं हैं वहाँ उनकी जगह गगनचुम्बी इमारतों ने ले ली है. पायलट को इन सबके बीच रास्ता बनाते हुए विमान की लैंडिंग करानी होती है. परंतु रनवे भी विक्टोरिया हार्बर की तरफ जाता है. जरा सी चूक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है.
फंकल एयरपोर्ट, मदीरा

इस हवाईअड्डे का रनवे बहुत ही छोटा है. हवाई अड्डे के आसपास ऊँचे पहाड़ हैं और एक तरफ समुद्र है. अनुभवी पायलटों को भी यह विमान लैंडिंग कराने में दिक्कत आती है.
कोरशेवल एयरपोर्ट, फ्रांस

इस हवाईअड्डे पर विमान को उतारना किसी नौसिखिए पायलट की बस की बात नहीं है. तभी तो इस हवाईअड्डे पर विमान लाने और ले जाने वाले पायलट का विशेष रूप से प्रशिक्षित, अनुभवी और सर्टिफाइड होना आवश्यक है. इस हवाईअड्डे का रनवे सबसे छोटे रनवे में से एक है. यह हवाई अड्डा एक घाटी में स्थित है और पहाडों के बीच से विमान को लाकर लैंड कराना बहुत ही खतरनाक है.
प्रिंसेज़ जुलियाना एयरपोर, सैंट मार्टेन

मात्र 2400 मीटर. यह इस हवाईअड्डे के रनवे की लम्बाई है. यह लम्बाई किसी जेट के उतरने के लिए काफी है परंतु चूक की सम्भावन नहिवत होनी चाहिए. यदि पायलट जरा सा भी आगे चला जाए तो दुर्घटना टल नहीं सकती. इसलिए पायलटों को एयरपोर्ट तक आने के लिए काफी नीची उड़ान भरनी होती है. और इसके लिए उनको माहो बीच पर आराम कर रहे सैलानियों के ठीक ऊपर से विमान ले जाना होता है. यह भी एक दिक्कत है.
गिलगिट हवाईअड्डा, पाकिस्तान

यह हवाई अड्डा एक ऊँचे पर्वत की चोटी पर स्थित है और इसका रनवे ढलान पर बना हुआ है. यह रनवे इतना छोटा है कि यहाँ बोइंग 737 भी नहीं उतर पाता. इस हवाईअड्डे पर विमान लैंड करना और उड़ान भरना बहुत ही खतरनाक है.
नारसरसुआक हवाईअड्डा, ग्रीनलैंड

यह हवाई अड्डा दक्षिण ग्रीनलैंड के नारसरसुआक नामक शहर में स्थित है. इस हवाई अड्डे के एक तरफ पहाड़ हैं और दूसरी तरफ एक झील है. हवाईअड्डे का रनवे सीधे झील की तरफ जाता है. पायलट की जरा सी गलती विमान को सीधे झील के अंदर ले जा सकती है. तभी यहाँ मात्र कुशल पायलटों को ही उडान भरने और लैंड करने की अनुमति दी जाती है.
ल्यूगानो एयरपोर्ट, स्विट्ज़रलैंड

ल्यूगानो एंगलो के एयरपोर्ट पर विमान लैंड कराना लोहे के चने चबाने जैसा है. इसका रनवे 6.65° झुका हुआ है जो कि सामान्य से दुगना है. यह हवाईअड्दा एक पर्वत के ऊपर बना है और उसकी भौगोलिक परिस्थिति की वजह से रनवे भी झुका हुआ है. अच्छे से अच्छे पायलट को यहाँ विमान उतारते समय पसीना आ जाता है.

