Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

7 अनोखी बिकीनी

Print PDF

बिकीनी दुनिया भर में सबसे अधिक लोकप्रिय परिधानों में से एक है और शायद विवादास्पद भी. आम तौर पर समुद्र किनारे बीच पर पहना जाने वाला यह परिधान आजकल कई स्वरूपों में उपलब्ध है. इनमें कुछ अनोखे भी हैं और चर्चित भी हुए हैं -

घुल जाने वाली बिकीनी

naked-bikini
परिधान बनाने वाली एक जर्मन कम्पनी ने पानी में घुल जाने वाली बिकीनी बनाई है. यह काले रंग की एक स्वीमसूट है जो वास्तविक बिकीनी की तरह लगती है. फर्क सिर्फ इतना है कि यह परिधान ऐसे पदार्थ से बना है जो पानी में घुल जाता है. यह फर्क वैसे बहुत बड़ा है. "गेट नैकेड बिकीनी" इस परिधान का नाम है, और पानी में जाते ही यह सच हो जाता है.


बुर्किनी
burqini
यह बिकीनी और बुर्के का मिलाजुला रूप है और जाहिर है इसका संबंध इस्लामिक मूल्यों से है. एक ऑस्ट्रेलियन कम्पनी आहिदा के द्वरा डिजाइन किया गया है यह परिधान उन मुस्लिम महिलाओं के लिए हैं जो यह परिधान तो पहनना चाहती हैं परंतु कथित 'इस्लामिक" मान्यताओं को भी छोडना नहीं चाहती. बुर्किनी एक ऐसा स्वीमसूट है जिसे पहनने वाली महिला सिर से पाँव तक ढकी रहती है परंतु फिर भी आराम से पानी में तैर पाती है.



सबसे महंगी बिकीनी
30-million-bikini
स्टमेज़ हीरों से जड़ी यह बिकीनी इतनी महंगी है कि इसकी कीमत होश उड़ा सकती है. इसकी कीमत है 30 मिलियन डॉलर. सुजैन रोजेन के द्वारा डिजाइन की गई यह बिकीनी कथित तौर पर दुनिया की सबसे महंगी बिकीनी है. इस बिकीनी को बनाने के लिए किसी भी प्रकार के फैब्रिक का इस्तेमाल नहीं किया है. इस बिकीनी में मात्र हीरे और एमराल्ड का इस्तेमाल किया गया है. इस बिकीनी को मोली सिम्स नामक मॉडल पत्रिका ने स्पोर्ट्स इलैस्ट्रेटेड पत्रिका के लिए पहना था.


यूवी मीटर के साथ बिकीनी
uv-bikini
सोलस्ट्रोम के द्वारा बनाई गई स्मार्टस्विम बिकीनी अनोखी है. इस बिकीनी के साथ एक यूवी मीटर लगा हुआ है जो अल्टा वायलट यानी कि पराबैंगनी किरणों को मापता है. यह मीटर पराबैंगनी किरणों का 0 से लेकर 20 तक के पैमाने पर प्रदर्शन करती है. इसकी कीमत है 170 डॉलर.


सौर ऊर्जा पैदा करने वाली बिकीनी
solar-bikini
बीच पर सूरज की गर्मी में लैटे हुए आईपोड पर गाने सुनने का मज़ा लेना कौन नहीं चाहता. और यह मज़ा बिगड ना जाए इसलिए सोलर पावर बिकीनी बनाई गई है. एंड्रु सिनेडर के द्वारा डिजाइन की गई सोलर पावर बिकीनी आईड्रिंक नामक परिधान लाइन का एक हिस्सा है. पूरे सेट में एक बिकीनी, चार्जर और कुछ अन्य संसाधन आते हैं. इस बिकीनी में फोटोवाल्टिक सेल लगे हैं जो सूर्य की गर्मी को सोखकर बिजली पैदा करते हैं. बिकीनी यूएसबी कैबल के सहारे कुछ कनेक्टर और चार्जर से जुड़ी रहती है जिससे आईपोड और एक छोटा कूलर ऊर्जा प्राप्त करते हैं. कूलर में पानी को ठंडा रखा जा सकता है और अविरत गाने भी सुने जा सकते हैं.


प्राकृतिक बिकीनी
soy-bikini
दुनिया में कई कम्पनियाँ प्राकृतिक उत्पादों से बनी बिकीनियाँ बनाते हैं. इनमें निकस्टार एक प्रमुख उत्पादक है. निकस्टार सोया, ओर्गेनिक कॉटन, बांस तथा अन्य प्राकृतिक फाइबर से बिकीनियाँ बनाता है.


रिसाइकल बिकीनी
recycle-bikini
रिसाइकल प्लास्टिक पदार्थ से बनी वन पीस बिकीनी की भी काफी मांग रहती है. कई कम्पनियाँ इस तरह की बिकीनी बनाती हैं. उनमें से एक प्रमुख कम्पनी है फैरीज़ डांस. यह कम्पनी प्लास्टिक बॉटल को रिसाइकल कर उसके फाइबर से बिकीनी बनाती है.

यह भी पढें :

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS