Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

7 महान अविष्कार 20वीं सदी के

Print PDF

इस शृंखला की पिछली कडी मे हमने बात की थी 19वीं सदी के 7 महान अविष्कारों की. इस बार हम बात कर रहे हैं 20वीं सदी के उन महान अविष्कारों की जो आज हमारी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं. हालाँकि 20वीं सदी में कई बडी खोजें हुई और उनमें से मात्र 7 अविष्कार छाँटना काफी मुश्किल काम रहा -

व्यक्तिगत कम्प्यूटर

pc-apple
क्या आज कम्प्यूटर के बिना की दुनिया सोच सकते हैं? आज यह लेख भी अपने पीसी पर ही पढ रहे होंगे. कम्प्यूटर हमारी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं. कम्प्यूटर का उपयोग यूँ तो द्वितीय विश्वयुद्ध के समय से ही शुरू हो गया था परंतु तब तक "पीसी" नहीं बने थे. परंतु 1976 में स्टीव वोज़िनिएक और स्टीफन जॉब्स से अपने घर के गैराज में एक कम्प्यूटर सिस्टम बनाया जो भविष्य में दुनिया भर में छा जाने वाला था - "एपल". आज सोचिए पर्सनल कम्प्यूटर हमारे लिए कितने काम करता है. लाखों करोडों लोगों का रोजगार भी इन पर निर्भर है.

परमाणु ऊर्जा
nuclearpower
वाष्प ऊर्जा ने जो काम 19वीं सदी में किया वही काम परमाणु ऊर्जा ने 20वीं सदी में किया. इस तकनीक ने दुनिया बदल दी और ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भाग निभाया और भारत जैसे देश के लिए तो यह आज समय की मांग बन चुकी है. परमाणु ऊर्जा जो प्रदुषण नहीं फैलाती, काफी सक्षम है और जिसकी सम्भावनाएँ अनंत है. बस जरूरत यह है कि इसका उपयोग सही तरीके से किया जाए. क्योंकि जरा सी चूक से इस पावर प्लांट के आसपास का पूरा इलाका रेडियो एक्टिव हो सकता है और यह जीवसृष्टि के लिए खतरनाक है. 1986 में रूस के शेरनोबिल की दुखद घटना को कौन भूल सकता है.

टेलीविजन
television1
500 से अधिक चैनल. बात भारत की हो रही है. भारत में टीवी चैनल इतनी तेजी से बढ रहे हैं कि अब बैंडविथ की समस्या आने लगी है क्योंकि उपग्रहों के ट्रांसपोंडर कम पड रहे हैं परंतु नए टीवी चैनल लाने का क्रम कम नही हो रहा. आज लगभग हर घर में और कुछ हो ना हो टीवी जरूर होता है. टीवी पर आज पढाई की जाती है, मनोरंजन प्राप्त किया जाता है, खेल देखे जाते हैं, समाचार सुने जाते हैं, खरीददारी की जाती है, खेल खेले जाते हैं और अभी यह क्रांति काफी आगे जानी है. टीवी के बिना घर "घर" नहीं.


BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS