Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

7 संसाधन अपनी वेबसाइट की गति जाँचने के

Print PDF
क्या आप परेशान हैं कि आपकी वेबसाइट काफी धीमी खुल रही है? क्या आपने अभी अभी अपनी वेबसाइट बनाई है और अब उसकी जाँच करना चाहते हैं? तो निम्नलिखित संसाधनों का उपयोग कर सकते हैं -

GTmetrix

gtmetrix-report

यह एक फायरफोक्स एड-ऑन है. इस एड-ऑन में दो अलग अलग एड-ऑन Yslow और Goog le age Speed पर आधारित है. Gtmetrix आपको यह बताएगा कि साइट की गति को बढाने के लिए आपको क्या करना चाहिए.

Light Speed Now

Light-Speed-Now
इस साइट की मदद से आप अपनी साइट की गति तथा अन्य मानदंडों पर आधारित जाँच कर सकते हैं. रिपोर्ट आपको आपके इनबॉक्स में प्राप्त होती है.

Load Impact

Load-Impact
यह साइट बड़ी साइटों के प्रदर्शन की जाँच के लिए उपयोगी है. इसके मुफ्त संस्करण की मदद से आप जान सकते हैं कि यदि 50 प्रयोक्ता एक साथ आपकी साइट को लोड करें तो उसका प्रदर्शन कैसा रहेगा. इसके सशूल्क संस्करण से यह जाँच और भी विस्तृत रूप से की जा सकती है.

Site-Perf

Site-Perf.com
यह साइट इस मायने में उपयोगी है कि यह आपकी साइट के हर विभाग जैसे कि तस्वीरें, जावास्क्रिप्ट, सीएसएस तथा अन्य फाइलों की लोड गति को अलग अलग छाँट कर प्रदर्शित करती है. इससे आपको पता चल जाता है कि आपको किस विभाग पर ध्यान देने की जरूरत है.

WebWait

web-wait
इस वेबसाइट की मदद से आप अपनी कनेक्शन गति और उस पर वेबसाइट के प्रदर्शन की जाँच कर सकते हैं.

Gomez Networks

इस साइट की मदद से एक्सटर्नल नोड कनेक्शन के माध्यम से आप किसी भी वेबपन्ने की रीयल टाइम गति जाँच कर सकते हैं.

Webslug

webslug
इस साइट की मदद से आप अपनी और आपके प्रतिस्पर्धी की वेबसाइट के बीच गति से संबंधित तुलनात्मक परीक्षण कर सकते हैं.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS