
यदि आपको लगता है कि मेराथन जैसी एथिलिट इवेंट ही सबसे कठीन स्पर्धा है तो भूल जाइए. क्योंकि अब आप जिन खेल स्पर्धाओं के बारे में जानने वाले हैं उन्हें खेलने वाले खिलाडियों को इंसान की सहनक्षमता से अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
यदि आपको लगता है कि मेराथन जैसी एथिलिट इवेंट ही सबसे कठीन स्पर्धा है तो भूल जाइए. क्योंकि अब आप जिन खेल स्पर्धाओं के बारे में जानने वाले हैं उन्हें खेलने वाले खिलाडियों को इंसान की सहनक्षमता से अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
टफ गाय

यह खेल ब्रिटेन में किसी जगह खिलाया जाता है और इसको मान्यता प्राप्त नहीं है. परंतु अच्छे इनाम के लालच में हजारों लोग हर साल इस स्पर्धा में भाग लेते है. द टफ गाय स्पर्धा में प्रतियोगियों को 12 किमी की पैदल दौड़ लगानी होती है. परंतु रास्ता आसान नहीं होता. उन्हें ऊँची दिवारें फाँदनी होती है, आग में से गुजरना होता है, गटर पाईप में से निकलना होता है, लोहे के तारों के बीच से गुजरना होता है, छाती तक आए पानी में से बहकर आगे बढना होता है. यह सब जनवरी की ठंड में होता है और दौड़ के दौरान चारों तरफ स्मोक बम फटते रहते हैं. चोटें लगना आम बात है और अब तक दो लोगों की मौत भी हो चुके है. इसलिए भाग लेने से पहले आपको एक सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर करने होते हैं कि यदि आपकी मौत हो गई तो जिम्मेदार स्वयं आप होंगे.
नोर्समैन एक्स्ट्रीम ट्रायथेलोन

नोर्समैन एक्सट्रीम ट्रायथेलोन अपने नाम के अनुरूप ही है. 226 किमी की इस स्पर्धा में खिलाडी तैरता है, साइकल चलाता है और दौड़ता है. यह स्पर्धा नोर्वे में आयोजित की जाती है जहाँ पानी का तापमान 17 डिग्री से. के आसपास होता है. इसके बाद स्पर्धक साइकल से रास्ता पार करते हैं. अंतिम दौर सबसे कठीन होता है जब स्पर्धकों को एक पर्वत पर चढाई करनी होती है. वहाँ कोई रास्ता नहीं होता और अंत में चट्टानो के बीच से गुजरते हुए फिनिशिंग लाइन तक आना होता है.
मैराथन डे सेबल्स

मोरोक्को में आयोजित होने वाली यह स्पर्धा अनोखी है. क्योंकि इस स्पर्धा में भाग लेने वाले प्रतियोगी अपना खाना भी स्वयं बनाते हैं. 243 किमी की इस दौड के दौरान खिलाडी चाहे तो आराम कर सकता है, रात को सो सकता है और अपना खाना भी बना सकता है. यह स्पर्धा पत्थरीली जमीन और रेगिस्तान में आयोजित की जाती है जहाँ तापमान करीब 50 डिग्री से. के आसपास होता है. अधिकतर खिलाडी इनाम के लिए नहीं परंतु यह देखने के लिए स्पर्धा में भाग लेते हैं कि उनका शरीर इसे झेल पाता है या नहीं.
तरकश विशेष
एवरेस्ट चैलेंज

नाम पर ना जाएँ, यह स्पर्धा एवरेस्ट पर्वत पर चढाई की नही है. यह स्पर्धा वास्तव में कैलिफोर्निया, अमेरिका में आयोजित की जाती है. इस स्पर्धा में स्पर्धको को 332 किमी की बाइक रेस में भाग लेना होता है. स्पर्धा का अधिकतर हिस्सा चढाई भरा है. प्रतियोगियों को 9144 मीटर की ऊँचाई तक जाना होता है. यह एक काफी कठीन स्पर्धा है और अधिकतर प्रतियोगी इसे पूरा करने से पहले ही हार मान लेते हैं.
द अल्ट्रामैन

इस स्पर्धा में केवल सर्वश्रेष्ठ ही भाग ले सकते हैं. तभी तो केवल 35 लोगों को ही स्पर्धा में भाग लेने की अनुमति मिलती है. हवाई में आयोजित होने वाली इस स्पर्धा में प्रतियोगी सबसे पहले 10 किमी की समूद्री यात्रा तैर कर पार करते हैं और उसके बाद 145 किमी साइकल चलाते हैं, दूसरे दिन 276 किमी की साइकल स्पर्धा होती है और तीसरे दिन वे 84 किमी दौड़ लगाते हैं जो मैराथन से दुगनी है. है हिम्मत!
द इडिटारोड

यह स्पर्धा अलास्का में आयोजित की जाती है. यह 1868 किमी की की दौड है जिसे डोग स्लेड से पार करना होता है. प्रत्यैक टीम में स्पर्धक के अलावा 16 कुत्ते भाग लेते हैं जो गाडी को खींचते हैं. वैसे देखा जाए तो यह कुत्तों की दौड है परंतु स्पर्धक को भी विकट परिस्थियों का सामना करना पडता है. यहाँ ठंडी हवाएँ चलना और तूफान आना आम बात है. तापमान -73 डिग्री तक जा सकता है और यात्रा 10-15 दिन तक चल सकती है. बेहद कठीन.
द अटलांटिक रॉविंग रेस
यह शायद सबसे लम्बे काल तक चलने वाली स्पर्धा है. इसकी शुरूआत 1997 में हुई थी और अब यह हर दूसरे साल आयोजित की जाती है. इस स्पर्धा में स्पर्धकों को कैनारी द्विप से वेस्ट इंडीज़ तक रॉविंग नाव से सफर तय करना होता है जो 4722 किमी का है. खिलाडी इसे 40 से 90 दिनों के भीतर पूरा कर पाते हैं. इस स्पर्धा में एक से लेकर चार प्रतियोगियों की एक टीम बन सकती है. वैसे एक से अधिक खिलाडियों का होना अच्छा है क्योंकि समुद्र में इतने दिन अकेले गुजारना कौन चाहेगा? परंतु कुछ खिलाडी अकेली ही निकल पडते हैं. इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए जरूरी है कि आप साबित करें कि आपने अपनी नौकरी छोड दी है. ताकी यह पता चल सके की आप में कितनी लगन है.

