Monday, May 21st

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

7 सबसे खतरनाक काम, क्या आप करना चाहेंगे?

Print PDF

ये वे लोग हैं जो हर समय खतरे को झेलते हैं. ये वो काम करते हैं जो हम करने से पहले दो बार सोचेंगे. ये लोग हर दिन "खतरों का सामना" करते हैं और यह उनका पेशा है. ये असली खतरों के खिलाड़ी हैं.

गगनचुम्बी इमारतों के मजदूर और सफाई कर्मचारी

skyscrapper-cleaner
इनका काम होता है गगनचुम्बी इमारतों की खिड़कियाँ साफ करना. पश्चिमी देशों में इस तरह के काम पूरी सावधानी के साथ किए जाते हैं और कर्मचारियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है. वे केबल से बंधे रहते हैं और हेलमेट भी पहने रहते हैं. परन्तु भारत सहित मध्य पूर्व के देशों में ऐसा नहीं होता. भारत के शहरों में ऊँची इमारतों  के निर्माण स्थल पर बिना हेलमेट या जीवन रक्षक प्रणाली के काम करते मजदूरों को देखा जा सकता है. पिछले दिनों दुबई की एक गगनचुम्बी इमारत के 34वें तल की खिडकी को साफ करते कर्मचारी की तस्वीर ने काफी उत्सुकता जगाई थी. उसने ना तो हेलमेट पहना था, ना ही रस्सी बांधी थी.


हेलीकॉप्टर लाइनमैन
lineman
लाइव वायर लाइनमैन ब्रिटेन की हाई वोल्टेज ट्रांसिमिशन लाइनों में आई गड़बड़ी को ठीक करते हैं. इन्हें हेलीकॉप्टर लाइनमैन भी कहा जाता है क्योंकि ये हेलीकॉप्टर में बैठकर ऊपर जाते हैं और वहीं से वायर लाइनों की मरम्मत करते हैं. ये लाइनमैन विशेष कंडक्टिव कपड़े पहनते हैं जो कि उन्हें वायरलाइन के सम्पर्क में आने देता है. उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है परंतु खतरा तो फिर भी बना रहता है.


शेरों के प्रशिक्षक
lion-trainer
सर्कस और कुछ बड़ी होटलों में शेरों के करतब दिखाए जाते हैं. उन्हें प्रशिक्षण देना काफी खतरनाक कार्य है. ये प्रशिक्षक अपनी जान जोखिम में डालकर शेरों के पास जाते हैं और उन्हें प्रशिक्षित करते हैं. कई बार शेर उनपर हमला कर देते हैं. कई प्रशिक्षकों को अपनी जान से हाथ भी धोना पडा है.


खान मजदूर
miner
चिली के शहर सेंटियागो के समीप स्थित सोने की खान में फंसे 33 मजदूरों की कहानी अभी भी रोमांचित करती है. ये मजदूर 70 दिन तक खान में फंसे रहे और जिंदगी और मौत से जूझते रहे. अंतत: एक खतरनाक ऑपरेशन कर उन्हें बचा लिया गया. परंतु इस घटना ने साबित किया कि खानों में काम करने वाले लोग दुनिया के एक सबसे खतरनाक व्यवसाय से जुड़े हुए हैं. चिली की खान में फंसे हुए मजदूरों की कहानी अकेली ऐसी नहीं है. खानों में काम करने वाले मजदूरों को जमीन धंसने और विस्फोटकों की चपेट में आ जाने का खतरा हमेशा बना रहता है.


टार्गेट गर्ल
target-girl
कई सर्कसों में इस तरह के करतबों को दिखाया जाता है. कोई जादुगरनुमा व्यक्ति नुकीले चाकू, तीर या अन्य धारदार हथियार सामने रखे बॉर्ड पर मारता है. फर्क इतना है कि उस बॉर्ड के आगे कोई लड़की खड़ी होती है और उस व्यक्ति को उस लड़की के आसपास चाकू मारने होते हैं. वह लड़की टार्गेट गर्ल कहलाती है और उसे अपनी जान जोखिम में डालने के पैसे मिलते हैं. लोग इस तरह के करतब देखकर आनंदित होते हैं पर लड़की पर क्या बीतती है यह तो वही जाने.


लॉगर
logger
ये लोग बड़े पेडों को काटने का काम करते हैं. कुछ पेडों के तने तो 30 इंच के व्यास वाले होते हैं. यदि इन्हें सही तरह से ना काटा जाए तो पेड़ कटकर लॉगर के ऊपर ही गिर सकता है. कई बार ये लोग पहाडों की सतहों पर काम करते हैं जहाँ जमीन 70 से 80 डिग्री के कोण पर होती है. ऐसे में लॉगरों का काम और भी कठीन हो जाता है. उन्हें ध्यान रखना पडता है कि पेड कटकर ढलान पर लुढकता हुआ दूसरे लोगों से ना टकरा जाए.


बारूदी सुरंग हटाने वाले कर्मचारी

deminer
इन्हें डीमाइनर कहा जाता है और इनका पेशा काफी खतरनाक है. ये लोग बारूदी सुरंगे हटाने का काम करते हैं. हालाँकि अब कुछ मशीनें विकसित कर ली गई हैं जो यह काम कर सकती है परंतु आज भी इस काम के लिए विशेषज्ञों का सहारा लिया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि मशीनें करीब 80% बारूदी सुरंगों की ही पहचान कर उन्हें निकाल पाती है. जबकि यही काम जब इंसान करता है तो यह कार्य 99% तक सटीक होता है. परंतु इस खतरनाक काम को करते समय जान का खतरा भी बना रहता है. 1992 से लेकर 2002 तक करीब 500 डीमाइनरों की मौतें हुई थी.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS